Is It Good To Eat Honey After A Workout In Hindi: अक्सर लोग वर्कआउट के बाद काफी थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग वर्कआउट करने से पहले कुछ खाते-पीते नहीं हैं। वहीं, वर्कआउट के दौरान शरीर से काफी पसीना बह जाता है, जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। यही कारण है कि वर्कआउट के बाद लोग जो भी मिलता है, वह खा लेते हैं। हालांकि, हेल्थ कॉन्शस लोग वर्कआउट के तीस मिनट के भीतर नट्स आदि चीजों का सेवन करते हैं। इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और कमजोरी व थकान भी दूर हो जाती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वर्कआउट के बाद शहद का सेवन करते हैं। सवाल है, क्या वाकई वर्कआउट के बदा शहद खाया जा सकता है? आइए, जानते हैं कि ऐसा किया जाना सही है या गलत।
क्या वर्कआउट के बाद शहद खाया जा सकता है?- Can We Eat Honey After Workout In Hindi
विशेषज्ञों की मानें, तो वर्कआउट के बाद हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए। फैट युक्त चीजों से दूर रहना चाहिए। नट्स आदि चीजें स्वास्थ्य को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करती हैं, तो इससे फैट या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का जोखिम भी नहीं होता है। जहां तक बात वर्कआउट के बाद शहद खाने की है, तो Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "वर्कआउट के बाद शहद खा सकते हैं। यह काफी फायदेमंद है। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वर्कआउट के बाद शहद का सेवन करना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: क्या वर्कआउट के तुरंत बाद खाना खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
वर्कआउट के बाद शहद खाने के फायदे
इंस्टेंट एनर्जी
शहद में नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह तेजी से बॉडी में एब्जॉर्ब होता है, जो कि आपको इंस्टेंट ऊर्जा देने में मदद करता है।
मांसपेशियों की रिकवरी
शहद में मौजूद नेचुरल शुगर मांसपेशियों की सेल्स के लिए ऊर्जा का एक आसानी से उपलब्ध स्रोत प्रदान करके मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वर्कआउट के बाद ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन हो जाती है। वहीं, शहद का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने मदद मिलती है।
पाचन क्षमता में सुधार
शहद आसानी से पचाया जा सकता है। वैसे भी वर्कआउट के बाद बॉडी को इंस्टेंट कार्ब की जरूरत होत है। वहीं, शहद से आपको कार्ब्स मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या खाना खाने के बाद शहद खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
वर्कआउट के बाद शहद खाने के नुकसान
हाई कैलोरी
शहद में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए, अगर आप वेट लूज करने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं, तो बाद में शहद का सेवन न करें। इससे वजन बढ़ सकता है।
ब्लड शुगर का बढ़ना
शहद में नेचुरल शुगर होता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को वर्कआउट के बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको इसका सेवन करना है, तो बेहर है कि सीमित मात्रा में ही करें।
एक्सपर्ट के सुझाव
वर्कआउट के बाद शहद का सेवन किया जाना सही है। लेकिन, अगर आप इसके साथ दही या प्रोटीन शेक को मिक्स करते हैं, तो यह खाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, वर्कआउट के बाद सिर्फ एक या दो चम्मच ही शहद खाएं। इसमें कैलोरी काउंट ज्यादा होती है। ऐसे में वर्कआउट के बाद इसका सेवन करने से आपको फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। वहीं, अगर आपको डायबिटीज है, तो भी शहद का सेवन न करना फायदेमंद होगा।