-1764523928799.webp)
थायराइड एक गंभीर बीमारी है, जो किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकती है। थायराइड होने के शुरुआत में मरीजों को इसके लक्षणों के बारे में पता भी नहीं चलता है। हालांकि, जब यह बीमारी बढ़ जाती है तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। थायराइड असंतुलित होने के कारण हार्मोन असंतुलित हो जाता है, शरीर में एनर्जी की कमी होती है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने या कम होना, प्रजनन स्वास्थ्य और अन्य गंभीर समस्याओं को जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में थायराइड से पीड़ित मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप लंच और डिनर में क्या खा रहे हैं या ब्रेकफास्ट में क्या शामिल कर रहे हैं, इसी तरह मिड-डे स्नैक्स में क्या खा रहे हैं, ये भी महत्वपूर्ण होता है। आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि थायराइड के मरीजों को मिड-डे स्नैक्स में क्या शामिल करना चाहिए?
इस पेज पर:-
थायराइड में खाएं ये 5 मिड-डे स्नैक्स
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, मिड-डे स्नैक यानी दोपहर के खाने से पहले हल्का नाश्ता करना थायराइड की कार्यक्षमता, वजन कंट्रोल करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इसलिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं-
1. फल
थायराइड के मरीजों के लिए फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। सेब, नाशपाती, पपीता, अमरूद और कीवी जैसे फल शामिल कर सकते हैं। इन फलों को खाने से पाचन में सुधार होता है और सूजन कम होती है।
इसे भी पढ़ें: थायराइड मरीज नाश्ते में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
2. मिक्स ड्राई फ्रूट्स
नट्स में गुड फैट, प्रोटीन, सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड ग्लैंड के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए, आप अपनी डाइट में अखरोट, बादाम, काजू और पिस्ता आदि ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। खासकर ब्राजील नट्स सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
3. मूंग दाल का चीला या ढोकला
थायराइड के मरीज अपनी डाइट में मूंग दाल शामिल कर सकते हैं। मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं। इसलिए, आप अपने मिड-डे स्नैक्स में 1-2 छोटे चीले या थोड़ी मात्रा में ढोकला शामिल कर सकते हैं। यह आपके पेट को भरा रखने के साथ ब्लड शुगर को स्थिर करने में मदद करता है।
-1764524251462.jpg)
4. भुना हुआ चना या मखाना
थायराइड से पीड़ित मरीज अपनी डाइट में भुना हुआ चना या मखाना शामिल कर सकते हैं। भुने हुए चने और मखाने कम कैलोरी और हाई प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं। मखाना कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, इसलिए, आप एक कप भुना चना या मखाना अपने मिड-डे स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या थायराइड की समस्या में शरीफा खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
5. दही या ग्रीक योगर्ट
दही आपके आंतों के स्वास्थ्य और पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं, जिससे थायराइड बेहतर तरीके से काम करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर में सूजन की समस्या को कम करने में मदद करता है। आप इसमें चिया सीड्स, अलसी के बीज या थोड़े फल मिलाकर भी खा सकते हैं।
निष्कर्ष
थायराइड मरीजों के लिए मिड-डे स्नैक हल्का, पौष्टिक, फाइबर से भरपूर और हाई-प्रोटीन वाला होता है। इसमें फल, नट्स, सलाद, दही, ओट्स और मखाना जैसे फूड्स शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि खाना हमेशा कम मात्रा में, संतुलित और समय पर अपने हर मिल को लें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 01, 2025 07:10 IST
Published By : Pallavi Kumari