
यदि आप ने अब ठान लिया है कि आप स्वयं को शेप में ला कर ही रहेंगे, तो आप को पता होगा कि एक अच्छे वर्कआउट का चयन करना बहुत आवश्यक होता है। यदि आप अपना वजन सच में कम करना चाहते हैं तो आप के लिए व्यायाम के साथ साथ एक अच्छी डाइट का पालन करना भी बहुत जरूरी होता है। आज के बताए गए वर्कआउट से आप अपने फैट को मखन की तरह पिंघला सकते हैं। लेकिन उसके लिए आप का दृढ़ निश्चय करना बहुत आवश्यक है। आप को हर रोज यह वर्कआउट करने होंगे तब जाकर आप अपने मन चाहे परिणाम पा सकते हैं।
1. जंपिंग जैक (Jumping Jacks)
जंपिंग जैक एक्सरसाइज को करने के लिए आप को सबसे पहले सीधा खड़ा होना है। याद रहे कि आपके हाथ भी जमीन की तरफ इशारा कर रहे हो। अब धीरे धीरे अपने घुंटनो को मोड़ें और उपर की तरफ उछलें। अपनी दोनों टांगो को अपने कंधो के समानांतर खोलें। साथ ही साथ अपने हाथों को भी उपर की तरफ ले जाएं। उन्हें अपने सिर से उपर जाने दें। अब अपने शरीर को शुरुआती पोजिशन में लाएं और ऐसा 30 सेकंड तक करें।
इसे भी पढ़ें: वजन घटा रहे हैं तो भूलकर भी न खाएं 7 फूड, वरना एक इंच भी नहीं घटेगी चर्बी
2. बर्पीस (Burpees)
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप को दो क्रियाएं एक साथ करनी पड़ेंगी। पुश अप्स व जंपिंग। आप को शुरू में अपने पेट के बल जमीन पर लेटना होता है। अब धीरे धीरे अपने हाथों को मोड़ें व अपने पैरो को भी जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। अपने सारे वजन को अपने हाथों पर ले कर आएं। इस अवस्था में आप पुश अपस करें इसके बाद आप को खड़े हो कर उपर की तरफ उछलना है। ऐसा जब तक आप थक न जाएं तब तक करें।
3. स्क्वाट जंप्स (Squat Jumps)
इस एक्सरसाइज को करते समय आप को शुरू में सीधे खड़े होना है। अब आप अपने हाथों को अपने पेट के आगे रखें व अपने घुटनों को थोड़ा सा मोड़ लें। थोड़े नीचे की ओर झुकें। जैसे कि आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हों। लेकिन आप को पूरी तरह से नहीं बैठना है। अब आप को सीधा खड़े हो कर उपर की तरफ कूदना है। इस एक्सरसाइज से आप को अपनी जांघो में खिंचाव महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें: गोल मटोल और मोटे लोगों के लिए बेस्ट है एंडोमोर्फ डाइट, जानिए क्या है ये डाइट
4. स्केटर जंप्स (Skater Jumps)
सबसे पहले अपने पैरो को थोड़े चौड़े करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दाहिने पैर को थोड़ा सा टेढ़ा रखें व अपने बाएं पैर को अपने दाहिने पैर के पीछे से उसके घुटने के पास से क्रॉस कराएं। ऐसा ही अपने बाहिने पैर के साथ भी करें। इसके साथ साथ ही अपने हाथों को भी मूव कराएं। अपने हाथों को क्रिस क्रॉस अवस्था में हिलाएं। ऐसे ही कई बार तक रिपीट करें। आप चाहें, तो कुछ आसान कार्डियो एक्सरसाइज भी कर सकते हैंं।
5. प्लैंक जैकस (Plank Jacks)
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब अपने आप को अपर प्लैंक की दशा में लाएं। अर्थात् अपने सारे शरीर के वजन को अपने हाथो पर लेके आएं। इस प्लैंक में आप को अपने हाथ मोड़ने नहीं हैं बल्कि सीधे रखने हैं। आप की उपरी बॉडी आपकी निचली बॉडी से थोड़ी उपर रहेगी। इस अवस्था में प्लैंक करने के बाद आप को बारी बारी से अपनी एक टांग को उपर की तरफ उठाना है व फिर नीचे की ओर लाना है। ऐसा ही 10 से 15 बार करें।
Read More Article On Weight Management In Hindi