उम्र बढ़ने के साथ आपका शरीर धीरे-धीरे अपनी ऊर्जा खोने लगता है। जिसकी वजह से आपकी काम करने की क्षमता या एक्टिविटी प्रभावित हो सकती है। दरअसल 50 के बाद हमारे शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव, मांसपेशियों का नुकसान और मेटाबॉलिज्म रेट कम हो सकता है। ऐसे में पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में एस्ट्रोजन का उत्पादन कम होता है, जिसकी वजह से पेट के आसपास चर्बी अधिक जमा होने लगती है। 50 के बाद बैली फैट कम करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान आपका वजन बहुत अधिक बढ़ सकता है। लेकिन अगर आप 50 के बाद भी फ्लैट पेट चाहते हैं, तो आप कुछ आसान एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। इससे आपका मोटापा भी कम हो सकता है और आप अंदर से फिट भी रह सकते हैं। दरअसल मोटापा या बैली फैट बढ़ जाने के कारण आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है। इसे एक्सरसाइज की मदद से कम करके आप एक हेल्दी और फिट लाइफ जी सकते हैं। आइए ऐसे एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
50 की उम्र के बाद करें ये एक्सरसाइज
1. चलना या टहलना
चलना या टहलना सबसे उत्तम एक्सरसाइज में से एक है। यह आपके शरीर को फिट रखने के साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। यह आपके बैली फैट को कम करने के साथ-साथ शरीर को अंदर से स्ट्रेंथ प्रदान करता है। यह आपकी हार्ट रेट को नॉर्मल रखता है। टहलने के लिए आप सुबह-सुबह की ताजी हवा में निकलें। इस दौरान आप अच्छा संगीत सुन सकते हैं। इससे मन भी शांत होता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। टहलने के बाद आपके पैर और जांघों की चर्बी भी कम हो सकती है। अगर चलते हुए आपको अच्छा अनुभव हो, तो थोड़े समय बाद आप रनिंग भी कर सकते हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अधिक मात्रा में होता है और दूसरे अंग भी स्वस्थ रहते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप रनिंग के दौरान जोर-जोर से सांस ले रहे हैं, तो रनिंग की बजाय जॉगिंग करें क्योंकि इससे अचानक हार्ट रेट बढ़ने का खतरा हो सकता है और आप असहज महसूस कर सकते हैं।
2. जुम्बा डांस
जुम्बा एक्सरसाइज 50 की उम्र के बाद के लोगों के लिए एक मजेदार एक्सरसाइज साबित हो सकती है। इस दौरान आप म्यूजिक पर डांस करते हैं। ये व्यायाम आपके पेट, कंधों, बाहों और छाती को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इससे पेट की चर्बी तेजी से कम हो सकती है। ये आपके कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को भी नियंत्रित कर सकता है। जुम्बा वर्कआउट के दौरान आपको हाई इंटेसिटी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि इससे आपको चोट लग सकती है। इसलिए सावधानी के साथ धीरे-धीरे डांस करें और इसे इंजॉय करें। दरअसल जुम्बा डांस ग्रुप में करने से आपको मानसिक शांति भी मिलती है। इससे आप अंदर से खुशी का अनुभव करते हैं।
इसे भी पढे़ं- हर उम्र के लोगों को रोजाना करनी चाहिए 30 मिनट की एक्सरसाइज, होते हैं ये 5 बड़े फायदे
3. एरोबिक्स एक्सरसाइज
एरोबिक्स एक्सरसाइज की मदद से आपके पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। इससे आपके पेट के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है। इससे आपकी शरीर में लचीलापन और मजबूती आती है। एरोबिक्स में कई तरह की एक्सरसाइज शामिल है, जैसे डांस, साइकलिंग, स्विमिंग और रनिंग। आप अपनी सुविधा या ट्रेनर के अनुसार एक या एक से अधिक एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में सुधार होता है। एरोबिक्स एक्सरसाइज से अधिक उम्र के लोगों को भी काफी लाभ मिल सकता है।
ध्यान रखें- अधिक उम्र के लोगों को एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वॉर्मअप जरूर करना चाहिए। कई बार वॉर्मअप न करने के कारण चोट लगने का डर रहता है। इसके अलावा अधिक उम्र में मांसपेशियों में खिंचाव भी आने की संभावना रहती है। इसलिए एक बार में अधिक एक्सरसाइज न करें। बल्कि धीरे-धीरे शुरुआत करें।
(All Image Credit- Freepik.com)
Read Next
खाली पेट वर्कआउट करना चाहिए या नहीं?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version