रूखे-बेजान बालों को मुलायम बनाने के लिए आजमाएं बेसन से बने ये 3 हेयर मास्क

Besan Hair Mask For Dry Hair: बालों के लिए बेसन बहुत फायदेमंद है। अगर आप ड्राई और डल बालों से परेशान हैं, तो बेसन से बने ये हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
रूखे-बेजान बालों को मुलायम बनाने के लिए आजमाएं बेसन से बने ये 3 हेयर मास्क


Besan Hair Mask For Dry Hair: खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बालों की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन गलत खानपान, खराब जीनवशैली और धूल-मिट्टी की वजह से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। गलत प्रोडक्ट्स और हेयर स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल के कारण बालों की नमी खो जाती है और वो बेजान हो जाते हैं। आजकल काफी लोग ड्राई हेयर की समस्या से परेशान रहते हैं। ड्राई बालों की वजह से डैंड्रफ और हेयर फॉल भी ज्यादा होता है। ऐसे में बालों का रूखापन दूर करने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी यह समस्या ठीक नहीं होती है। ऐसे में बालों का रूखापन दूर करने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बेसन हमारी त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बालों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए बेसन का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। बेसन में एंटी-एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह मॉइस्चराइजिंग गुणों से भी भरपूर होता है। बालों में बेसन लगाने से बालों को नमी मिलती है, जिससे बालों की ड्राईनेस दूर होती है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि बालों का रूखापन दूर करने के लिए बेसन का प्रयोग कैसे करें। (How To Use Besan For Dry Hair) आज इस लेख में हम आपको बालों का रूखापन दूर करने के लिए बेसन के 3 हेयर मास्क बता रहे हैं -

ड्राई बालों के लिए बेसन का हेयर मास्क - Besan Hair Mask For Dry Hair In Hindi

1. बेसन और दही का हेयर मास्क

बालों का रूखापन दूर करने के लिए आप बेसन और दही का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए कटोरी में दो चम्मच बेसन लें। इसमें दो चम्मच दही और एक नींबू का रस डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और फिर अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को धो लें। बालों के लिए दही बहुत फायदेमंद होता है। बालों में बेसन और दही का हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है और बालों का झड़ना भी कम होता है। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। 

Besan-Hair-Mask

2. बेसन और कोकोनट ऑयल का हेयर मास्क 

अगर आप रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं तो बेसन और कोकोनट ऑयल हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 3 चम्मच बेसन लें। इसमें 3-4 बूंद नारियल का तेल, एक चम्मच दही और एक अंडा मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इस हेयर मास्क को अपने बालों में लगाएं और एक घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें। आप हफ्ते में 1-2 बार इस हेयर मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल के तेल के साथ अंडा भी बालों को मॉइस्चराइज करता है। इस हेयर मास्क से आपके बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बालों का रूखापन दूर करता है कच्‍चा दूध, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

3. बेसन और अंडे का हेयर मास्क

अपने ड्राई और डल बालों को मुलायम-चमकदार बनाने के लिए आप बेसन और अंडा हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन लें। इसमें एक अंडा डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस भी मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे अपने बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। बालों के लिए अंडा काफी फायदेमंद होता है। यह बालों को कंडीशन करता है और हेयर ग्रोथ को भी बढ़ाता है। बेसन और अंडे का हेयर मास्क लगाने से आपके बाल मुलायम और खूबसूरत बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें अंडा

आप रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए बेसन से बने ये हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। ये सभी हेयर मास्क घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। साथ ही इससे बालों और स्कैल्प को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है।

Read Next

बालों में गुड़ वाली मेहंदी लगाने से मिलेंगे कई फायदे, चुटकियों में हो जाती है तैयार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version