Mpox को लेकर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, पॉजिटिव यात्रियों को रहना होगा 21 दिन क्वारंटीन

Mpox Outbreak in Hindi: एमपॉक्स के बढ़ते कहर के बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जाएगी। पॉजिटिव पाए जाने पर यात्रियों को 21 दिनों के क्वारंटीन में रहना होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
Mpox को लेकर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, पॉजिटिव यात्रियों को रहना होगा 21 दिन क्वारंटीन


Mpox Outbreak in Hindi: एमपॉक्स का कहर दुनियाभर में लगातार जारी है। एमपॉक्स दुनिया के 120 से ज्यादा देशों में अपने पैर पसार चुका है। कांगो में इस वायरस के चलते अबतक कुल 620 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में भारत में भी एमपॉक्स से संक्रमित एक मरीज पाया गया है। एमपॉक्स के बढ़ते कहर के बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। अब विदेश लौटने वाले लोगों की जांच की जाएगी। खासताैर पर एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों द्वारा अफ्रिका से आने वाले यात्रियों की एमपॉक्स की जांच जरूर की जाएगी। 

पॉजिटिव पाए जाने पर 21 दिन क्वारंटीन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट पर होने वाली जांच में अगर कोई यात्री एमपॉक्स से संक्रमित या पॉजिटिव पाया जाएगा तो उसे 21 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की टेस्टिंग अनिवार्य कर दी गई है। क्वारंटीन में रहने के दौरान सभी प्रोटोकॉल का ठीक उसी तरह से पालन करना होगा, जैसे कोविड 19 के दौरान होता था। मिली जानकारी के मुताबिक केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) पर रोजाना करीब 2 हजार यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है। ताकि एमपॉक्स को फैलने से रोका जा सके। 

यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग 

एमपॉक्स के लगातार बढ़ते मामलों के बीच भारत में इससे निपटने के लिए कई राज्यों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कई राज्यों में एमपॉक्स के मरीजों के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड (Isolation Wards for Mpox Patients) बनाए जा चुके हैं। बेगलुरु एयरपोर्ट पर न केवल यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी, बल्कि उनका तापमान भी चेक किया जाएगा, जो स्क्रीनिंग का ही एक हिस्सा है। हालांकि, अन्य भी कई हवाई अड्डों पर एमपॉक्स की पहचान करने के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें - Mpox in India: देश में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, लक्षण दिखने पर मरीज को अस्पताल में किया आइसोलेट

भारत में मिला एमपॉक्स का पहला मामला 

एमपॉक्स अब भारत में भी दस्तक दे चुका है, जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार सख्ताई बरत रही है। हरियाणा के एक 26 वर्षीय युवक में एमपॉक्स होने की पुष्टि की गई है। हालांकि, युवक खतरे से बाहर है। उसे आइसोलेशन में रखा गया है।

Read Next

केरल में निपाह वायरस से 24 साल के युवक की मौत, संपर्क में आए 5 लोग भी पड़े बीमार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version