वीगन फेस मास्क से स्किन को मिलेंगे ये 4 शानदार फायदे, जानें बनाने का तरीका

आपने अब तक कई तरह के होम मेड फेस मास्क लगाए होंगे। क्या कभी आपने वीगन फेस मास्क ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इसे जरूर लगाएं, स्किन को कई फायदे मिलेंगे।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: May 02, 2023 18:39 IST
वीगन फेस मास्क से स्किन को मिलेंगे ये 4 शानदार फायदे, जानें बनाने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Vegan Face Masks In Hindi: वीगन डाइट के बारे में तो आपने हाल-फिलहाल में खूब सुना होगा। क्या आपने कभी वीगन फेस मास्क के बारे में सुना है? स्किन केयर रूटीन के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। सबसे अच्छी बात ये है कि वीगन फेस मास्क सभी तरह की स्किन टाइप को सूट करती है। वीगन फेस मास्क बनाना भी आसान है और इससे आपकी स्किन दमकती हुई, खूबसूरत नजर आएगी। यही नहीं, इससे स्किन क्लीन होती है और रेडिंट यानी चमकदार नजर आती है। इस लेख में आप वीगन फेस मास्क के फायदों के बारे में जानेंगे।

दमकती त्वचा (Glowing Skin)

Benefits Of Vegan Face Masks In Hindi

दमकती त्वचा के लिए वीगन फेस मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए, आप अगर अगर के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, बनाने के प्रोसेस में जरूर अनुसार सामग्री का उपयोग करें, जैसे एक्टिवेटेड चारकोल और आधा कप गुनगुना पानी। तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। जैसे ही सामग्री ठंडी हो जाए, इसे आप अपने चेहरे पर लगा लें। लेकिन ध्यान रहे, नाजुक जगहों जैसे आंखों के आसपास के हिस्सों में न लगाएं। इस वीगन फेस मास्क से चेहरे ग्लोइंग तो बनेगा ही, साथ ही स्किन मॉइस्चराइज भी होगी।

इसे भी पढ़ें: रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें बनाने का तरीका

स्किन टोन बेहतर होती है (Enhance The Skin Tone)

Benefits Of Vegan Face Masks In Hindi

वीगन फेस मास्क की मदद से स्किन टोन भी होती है और टाइट भी होती है। टोंड और टाइट स्किन के लिए अलसी के बीज का उपयोग कर सकते हैं। इस वीगन फेस मास्क को बनाने के लिए आप एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज लें और इसे तीन बड़े चम्मच में पानी में मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। मिक्सचर को सूखने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। इससे स्किन टोन होगी और टाइट भी होगी। इस फेस मास्क के इस्तेमाल के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: बहुत ज्यादा होते हैं मुंहासे तो ट्राई करें ये 3 फेस मास्क, समस्या से मिलेगा छुटकारा

स्किन हाइड्रेट होती है (Skin Hyderate)

गर्मी के मौसम में स्किन का हाइड्रेट रहना कितना जरूरी है, यह बात हम सभी जानते हैं। ऐसे में आप वीगन फेस मास्क, जिसे सोया दही और ब्लूबेरीज की मदद से बनाया जाता है, का उपयोग कर सकते हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले आधा कप रोल्ड ओट्स लें, एक चौथाई कप सोया दही और 7-8 ब्लूबेरीज लें। इन्हें आपस में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आपके सामने एक बेहतरीन वीगन फेस मास्क मौजूद है। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद फेस वॉश कर लें। अंत में, सादे पानी से चेहरा धो लें। फेस वॉश करने के बाद आप चाहें, तो मॉइस्चराइज या फेस सीरम अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरा हाइड्रेटेड रहेगा और चेहरे में निखार भी आएगा।

कील-मुंहासे दूर होंगे (Acne free Skin)

कील-मुंहासों की समस्या से मौजूदा समय में हर उम्रवर्ग के लोग गुजर रहे हैं। दरअसल, कील-मुहासें होने की वजह सिर्फ हार्मोनल बदलाव नहीं है, बल्कि कई बार धूल-गंदगी और प्रदूषण भी इसका कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, खराब जीवनशैली की वजह से भी चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप मुल्तानी मिट्टी और टी-ट्री ऑयल से बने वीगन फेस मास्क का यूज कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, जरूर अनुसार पानी, ओट्स और टी-ट्री ऑय की चार से पांच बूंदें मिक्स कर लें। इन्हें आपस में ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें। करीब 15 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें। चेहरे को थपथपाते हुए गुनगुने पानी से फेस वॉश करें।

image credit: freepik

Disclaimer