Benefits Of Taking Warm Shower In The Evening In Hindi: आमतौर पर हम सभी सुबह के समय नहाना पसंद करते हैं। सुबह नहाने के बाद हर कोई अपने-अपने काम पर निकल जाता है। असल में, सुबह नहाने के बाद आपकी नींद पूरी तरह गायब हो जाती है, आप रिफ्रेश फील करते हैं और पूरा दिन काम करने के लिए एनर्जेटिक बने रहते हैं। इस तरह, देखा जाए, तो हम सभी को सुबह नहाना चाहिए। लेकिन, क्या आप जानते हैं शाम के समय विशेषकर, रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से जरूर नहाना चाहिए। इसके असंख्य लाभ हैं। इसका न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। तो चलिए, इस लेख में हम जानते हैं कि शाम के समय गुनगुने पानी से नहाने पर आपका किस तरह के फायदे मिल सकते हैं।
बेहतर नींद आती है- Improves Sleep Quality
दिन भर काम के कारण व्यक्ति थक जाता है। काम के चलते मानसिक तनाव भी होने लगता है वहीं, अगर आप रात को सोने से पहले या शाम के समय गुनगुने पानी का शॉवर लेते हैं, मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती है, हाथ-पांव रिलीफ महसूस करते हैं। जब आप बिस्तर पर लेटते हैं, तो गहरी और अच्छी नींद आती है। यहां तक कि स्लीप फाउंडेशन भी इस बात को स्वीकार करता है कि सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाने या शॉवर लेने नींद बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना गर्म पानी से नहाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
ब्लड फ्लो बेहतर होता है- Regulate Blood Flow
आपको यह पता होगा कि शरीर में बेहतर ब्लड फ्लो होना कितना जरूरी है। सही तरह से ब्लड फ्लो होगा कि शरीर के हर हिस्से में सही तरह ऑक्सीजन पहुंचेगी और शरीर के सभी ऑर्गन सुचारू ढंग से काम करेंगे। यहां तक कि अगर आपका ब्लड फ्लो सही रहा, तो कई तरह की बीमारियों से रिकवरी में भी तेजी आती है। वहीं, अगर रात को सोने के दो-तीन घंटे पहले गुनगुने पानी का शॉवर लेते हैं, तो इससे शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले नहाने से मिलते हैं कई फायदे, दूर होती है थकान और आती है अच्छी नींद
ब्लड प्रेशर कम होता है- Lower Blood Pressure
स्लीप फाउंडेशन की मानें, तो बुजुर्गों पर किए गए एक अध्ययन में रात को सोने से पहले नहाने से ब्लड प्रेशर कम होता है, इस बात की पुष्टि हुई है। दरअसल, रात को सोने से पहले जब आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो इससे ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। हावर्ड मेडिकल स्कूल में प्रकाशित एक लेख इस बात का दावा करता है कि सॉना बाथ या गर्म पानी के टब में नहाने से ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है।
बंद नाक खुल जाती है- Reduce Nasal Congestion
अगर आपकी नाक बंद है या ठंड लगी हुई है, तो भी रात को सोने से पहले आप गर्म पानी से जरूर नहाएं। इससे आपकी बंद नाक खुल जाएगी और सर्दी-जुकाम से राहत भी मिलेगी। वैसे भी, आपने अक्सर डॉक्टर को सलाह देते सुना होगा कि नाक बंद होने पर गर्म पानी का भांप लेना चाहिए। इसी तरह, गर्म पानी से नहाने के दौरान भी आपको काफी फायदा मिलता है और नैजेल कंजक्शन में कमी आती है यानी बंद नाक खुल जाती है। लेकिन, ध्यान रखें कि अगर सर्दी-जुकाम ज्यादा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें।
image credit: freepik