Benefits of Shaking Body in Hindi: फिट रहने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। एक्सरसाइज करके न केवल अपने पोश्चर को सही रखा जा सकता है, बल्कि फीजिकल और मेंटल हेल्थ के बीच एक अच्छा कनेक्शन भी बनाया जा सकता है। फीजिकल एक्टिविटी चाहे कोई भी हो वह सेहत के लिए किसी न किसी तरीके से फायदेमंद जरूर होती है। क्या आप जानते हैं बॉडी शेकिंग (शरीर को झटकना या हिलाना) करना भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इससे आलस कम होता है और शरीर में फुर्ती आती है। 5 मिनट रोजाना बॉडी शेकिंग करना आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइये योग टीचर काम्या से जानते हैं बॉडी शेकिंग करने से होने वाले कुछ फायदे।
कैसे करें बॉडी शेकिंग? (How to Shake Body in Hindi)
- बॉडी शेकिंग करने के लिए आपको सुबह एक मिनट तक खड़े होकर डांस की तरह कूदना चाहिए और बॉडी को हिलाना चाहिए।
- लैपटॉप पर काम करते समय आपको दोनों हाथों को 30 सेकेंड के लिए शेक करना चाहिए।
- आपको एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को ऊपर-नीचे की ओर लाना है और शेक करना है।
- कमर पर हाथ रखकर 30 सेकेंड तक उसे घुमाएं।
- सोने से पहले बिस्तर पर लेटकर दोनों पैरों को घुमाएं। ऐसा आपको 30 सेकेंड के लिए करना है।
View this post on Instagram
बॉडी शेकिंग करने के फायदे (Benefits of Body Shaking in Hindi)
- बॉडी शेकिंग करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- बॉडी शेकिंग एक्टिविटीज करने से फैट बर्न होता है साथ ही वजन भी आसानी से कम होता है।
- इसे करने से कमर का दर्द कम होता है साथ ही शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है।
- बॉडी शेकिंग करने से नर्वस सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे ब्रेन तेजी से काम करता है।
- यह एक प्रकार की कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है, जिसे करने से आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है।
- इसे करने से हार्मोनल इंबैलेंस के साथ ही मूड स्विंग की समस्या से भी राहत मिलती है।
- इन एक्टिविटीज को करने से आलस कम होता है।