Expert

दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोज खाएं अनार, हृदय रोगों का जोखिम होगा कम

Pomegranate Benefits For Heart: अनार का सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है, जानें कैसे करें सेवन।
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोज खाएं अनार, हृदय रोगों का जोखिम होगा कम


Pomegranate Benefits For Heart: जब भी आप बीमार होते हैं, तो अनार एक ऐसा फल है जिसे डाइट में शामिल करने की अक्सर सलाह दी जाती है। अनार एक पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही कई रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार में कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिससे यह शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने और स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अनार का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया (BAMS Ayurveda) के अनुसार नियमित अनार का सेवन करने से ऐसे कई रोगों को दूर रखने में मदद मिलती है जो हृदय रोगों का कारण बनते हैं। हृदय स्वास्थ्य के लिए अनार का सेवन कैसे फायदेमंद है और आप कैसे इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं, इसके बारे में डॉ. दीक्षा ने अपनी एक इंस्टग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। आइए हृदय स्वास्थ्य के लिए अनार के फायदे और सेवन का तरीका।

Pomegranate Benefits For Heart in hindi

हृदय स्वास्थ्य के अनार के फायदे- Pomegranate Benefits For Heart Health In Hindi

डॉ. दीक्षा के अनुसार अनार शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन बी, सी, के और पोटेशियम का आदि का एक अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं। अनार में रेड वाइन और ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, यह एक बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में भी काम करता है। इसके सेवन हृदय रोगों के जोखिम कारकों में सुधार करने में मदद मिलती है जैसे....

  • यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है
  • यह धमनियों में प्लाक के निर्माण को रोकता है, जिससे धमनियों के संकुचन से बचाव होता है
  • यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है
  • ब्लड शुगर कंट्रोल में भी यह लाभकारी है (लेकिन सिर्फ सीमित मात्रा में सेवन
  • यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और वजन प्रबंधन में भी मदद करता है

इसे भी पढें: सुबह इन 4 फूड्स से नहीं करनी चाहिए दिन की शुरुआत, सेहत को होते हैं कई नुकसान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

इसे भी पढें: मीठे की क्रेविंग कंट्रोल कैसे करें? डायटीशियन से जानें 10 आसान तरीके

दिल को स्वस्थ रखने के लिए अनार कैसे खाएं- How To Eat To Eat Pomegranate For Healthy Heart In Hindi

अनार को डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है इसका सीधे तौर पर सेवन। हालांकि दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप अनार का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप अपने सलाद में अनार शामिल कर सकते हैं, अपने शेक और स्मदीज में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। दही में अनार के दाने डालकर खाना भी लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन कोशिश करें के जूस के बजाए, इसके दानों का सीधे तौर पर सेवन अधिक करें। खासकर डायबिटीज रोगी जूस के बजाए, सीधे तौर पर अनार खाएं।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

पपीते की स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer