Expert

सुबह इन 4 फूड्स से नहीं करनी चाहिए दिन की शुरुआत, सेहत को होते हैं कई नुकसान

Foods to Avoid First Thing In The Morning: सुबह उठने के बाद कुछ फूड्स का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, जानें ऐसे 4 फूड्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह इन 4 फूड्स से नहीं करनी चाहिए दिन की शुरुआत, सेहत को होते हैं कई नुकसान


Foods to Avoid First Thing In The Morning: अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से आए दिन परेशान रहते हैं। उन्हें भोजन को पचाने में काफी दिक्कतें आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह लंबे समय में कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है और क्रोनिक कंडीशन का कारण बन सकता है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशन गरिमा गोयल की मानें तो हम लोगों के साथ ऐसा होने का एक बड़ा कारण गलत तरीके से अपने दिन की शुरुआत करना है। सुबह खाली पेट या सबसे पहले हम क्या खाते हैं, यह हमारे स्वास्थ्य में बहुत अहम भूमिका निभाता है। लोग सुबह खाली पेट कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, आपके पाचन को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। इससे पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और आपका पूरा दिन थकान के साथ गुजरता है। नियमित इस तरह की खानपान से जुड़ी आदतों के चलते भविष्य में गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि सेहतमंद रहने के लिए सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए? या इनसे दिन की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। इस लेख में हम आपको डायटीशन गरिमा के सुझाए ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सुबह सेवन करने से आपका संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

Foods to Avoid First Thing In The Morning In Hindi

सुबह नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स- Foods to Avoid first thing in the morning in hindi

डायटीशन गरिमा के अनुसार सुबह के समय ऐसे फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो प्रकृति में गर्म, पौष्टिक हों और शरीर में हाइड्रेशन को बढ़ावा दें।  ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह के समय हमारी पाचन अग्नि मंद या कमजोर होती है, इसलिए अगर आप ठंडी प्रकृति वाले और भारी फूड्स का सेवन करते हैं, तो यह ठीक से पच नहीं पाते हैं। इससे पाचन प्रभावित होता है और पेट संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे में आपको कुछ दैनिक फूड्स से परहेज करना चाहिए जैसे...

1.  शेक और स्मूदी

बहुत से लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सुबह जूस, शेक और स्मूदी आदि जैसे ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन तासीर में ठंडे होने की वजह से यह हमारे पाचन लिहाज से ठीक नहीं हैं। यह पाचन अग्नि को अधिक मंद करने का काम करते हैं और मेटाबॉलिज्म रेट को भी प्रभावित करते हैं। साथ ही शरीर में कफ दोष को बढ़ाते हैं। इसके अलावा यह सर्दी-खांसी का कारण भी बन सकते हैं।

इसे भी पढें: मीठे की क्रेविंग कंट्रोल कैसे करें? डायटीशियन से जानें 10 आसान तरीके

2. प्रोटीन रिच फूड्स

प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है, लेकिन इसे पचाने में हमारे पाचन तंत्र को काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह पचने में काफी भारी होता है। ऐसे समय में प्रोटीन का सेवन करना, जिस समय पहले से आपकी क्रिया ठीक से काम नहीं करती है आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके कारण आपको पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, आप ब्रेकफास्ट और लंच में अच्छे प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन कर सकते है।

3. नींबू पानी

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए यह सबसे अधिक पिए जाने वाले ड्रिंक्स में से एक है। लोग वजन घटाने के लिए इसका सेवन काफी अधिक करते हैं। लेकिन नींबू पानी की प्रकृति अम्लीय होती है। अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो यह पाचन में गड़बड़ का कारण बन सकता है।

इसे भी पढें: आंतों को साफ करने के लिए रोज सुबह करें इन 5 फलों से बने जूस का सेवन

4. गर्म पानी और शहद

सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करना भी बहुत आम है। नींबू पानी की तरह ज्यादातर लोग इसका भी सेवन काफी करते हैं। लेकिन वे यह नहीं जानते हैं कि गर्म पानी में आप शहद मिलाते हैं यह एक जहर के समान काम करता है। क्योंकि गर्म पानी में शहद क्रिस्टलाइज हो जाता है और इसमें फ्री-रेडिकल्स बनाना शुरु हो जाते हैं। ऐसे में नियमित इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों को न्यौता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

मीठे की क्रेविंग कंट्रोल कैसे करें? डायटीशियन से जानें 10 आसान तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version