बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है ओमेगा-3, जानें इससे मिलने वाले 6 लाभ

स्किन और बालों को सुरक्षित रखने के लिए आप ओमेगा-3s से भरपूर आहार का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है ओमेगा-3, जानें इससे मिलने वाले 6 लाभ


ओमेगा-3 स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग इसे हेल्दी फैट के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा तत्व है, जिसका निर्माण शरीर नहीं करता है। शरीर में इसकी पूर्ति आपको खाद्य पदार्थों के द्वारा करनी होती है। ओमेगा-3, अखरोट, समुद्री आहार, वसायुक्त मछली, और कुछ बीज और पौधों के तेलों में भरपूर होता है। ओमेगा-3 को तीन प्रकार में विभाजित किया जाता है। अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए), ईकोसापेंटेनोइक एसिड (ईपीए), और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (डीएचए)। यह सभी तत्व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैँ। इसके सेवन से डिप्रेशन से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। वहीं, शरीर में होने वाले सूजन और हृदय रोग से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह फैट आपके स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी होता है? जी हां, आज हम इस लेख में बालों और स्किन को ओमेगा-3 से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं स्किन और बालों को ओमेगा-3 से होने वाले फायदे क्या है?

1. सूरज की रोशनी से स्किन का करे बचाव

ओमेगा -3s आपकी स्किन को सूजर की हानिकारक पराबैंगनी ए (यूवीए) और पराबैंगनी बी (यूवीबी) जैसे किरणों से सुरक्षित रख सकता है। रिसर्च से पता चलता है कि डीएचए और ईपीए का संयोजन पराबैंगनी (यूवी) किरणों से आपके स्किन की रक्षा करता है। साथ ही यह स्किन की संवेदनशीलता को कम करने में आपकी मदद करता है। हालांकि, अभी इसपर और अधिक की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें - फॉलो करना चाहते हैं वीगन स्किन केयर रुटीन? तो इन 5 मेकअप इंग्रीडिएंट्स से रहें दूर

2. एक्ने की परेशानियों को करता है कम

ओमेगा -3 से भरपूर आहार का सेवन करने से मुंहासों की परेशानी को कम किया जा सकता है। दरअसल, ओमेगा-3 में रोजन को कम करने का गुण पाया जाता है। मुंहासे मुख्य रूप से सूजन की वजह से होते हैं। इसलिए अगर आप मुंहासों की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो ओमेगा-3 से भरपूर आहार का सेवन करें। अध्ययनों से पता चलता है कि ओमेगा-3 से भरपूर आहार का सेवन करने से मुंहासों के घावों को भी कम किया जा सकता है। साथ ही यह आइसोट्रेटिनॉइन के दुष्प्रभावों को कम करने में आपकी मदद करता है। इसमें मुंहासे को कम करने का गुण होता है। 

3. ड्राई, स्किन की लालिमा या खुजली से करे बचाव

ओमेगा -3s के सेवन से त्वचा को मॉइस्चराइज किया जा सकता है। यह एटोपिक जिल्द की सूजन और सोरायसिस जैसे त्वचा विकारों के कारण होने वाली लालिमा, सूखी या खुजली वाली त्वचा से लड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ओमेगा -3s त्वचा बाधा कार्यों में सुधार, नमी में सीलिंग और परेशानियों को दूर रखने में आपकी मदद करता है। 

4. घाव भरने में मददगार

यह घाव भरने में आपकी मददगार होता है। रिसर्च से पता चलता है कि ओमेगा -3s में घाव को भरने का गुण होता है। अगर आपकी स्किन पर किसी तरह की दरारें या फिर घाव है, तो आप ओमेगा-3 से भरपूर आहार का सेवन करें। इससे आपके घाव जल्द से जल्द भर सकते हैँ। 

इसे भी पढ़ें - मछली खाने से आपके दिल की सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें किन मछलियों को खाना है सुरक्षित

5. त्वचा कैंसर के खतरे को करता है कम

ओमेगा-3 से भरपूर आहार का सेवन करने से स्किन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। जानवरों पर हुए शोध से इस बात की पुष्टि की गई है। हालांकि, मनुष्यों पर अभी तक इस विषय पर शोध बाकि है। 

6. बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार

बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आप ओमेगा-3 का सेवन कर सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकने में असरदार हो सकता है। साथ ही ओमेगा -3s बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। 

स्किन और बालों की देखभाल के लिए आप ओमेगा-3 से भरपूर आहार का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने आहार में समुद्री आहार, अखरोट, नट्स और बीजों का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

दूध में उबाल कर खाएं मुरमुरे, कब्ज और कमजोरी जैसी 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer