नाश्ते में क्या खाएं, इस चीज को लेकर हम हमेशा परेशान रहते हैं। पर आज हम आपको एक हेल्दी नाश्ता रेसिपी (Healthy breakfast recipe) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, आज हम दूध और मुरमुरे (puffed rice with milk) खाने के फायदे की बात करेंगे। जी हां, मुरमुरा (murmura benefits in hindi) जो कि देसी स्नैक्स है, इसे आप नाश्ते में या रात में भी दूध में उबाल कर खा सकते हैं। इसका फाइबर जहां पेट के लिए अच्छा है वहीं, दूध का कैल्शियम हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसके अलावा भी दूध में मुरमुरा उबाल कर खाने के फायदे कई हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
दूध और मुरमुरे खाने के फायदे-Puffed rice with milk benefits in hindi
1. कमजोरी दूर करता है
जिन लोगों को रह-रह कर चक्कर आते हैं या फिर कमजोरी रहती है, उनके लिए भी दूध में मुरमुरे उबाल कर खाना बेहद फायदेमंद है। दरअसल, दूध और मुरमुरे दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं और शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। ये शरीर में खनिज और पोषक तत्वों को बढ़ाते हैं और कमजोरी दूर करते हैं। साख ही मुरमुरा और दूध इम्यूनिटी बूस्टर भी हैं और पेट के इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचे रहने में मदद करते हैं। यहां तक कि ये प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों के लिए भी एक हेल्दी रेसिपी है।
2. कब्ज दूर करता है
फाइबर से भरपूर, मुरमुरे कब्ज का रामबाण इलाज हैं। यह मल को नरम करते हैं और आंतों की दीवारों को साफ करते हुए शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। जिन लोगों को पुरानी कब्ज होती है, दूध में इसे उबाल खाने से इसका फाइबर इस कब्ज को दूर करने में मदद करता है। दरअसल, दूध में इसे उबालने से ये इसका फाइबर और बढ़ जाता है जो कि पूरे माइक्रोबायोटा को हेल्दी रखता है। इस तरह ये एक शक्तिशाली पाचन उत्तेजक के रूप में काम करता है पेट और आंत में खाद्य कणों को तोड़ने में मदद करता है। इसके अलावा ये पाचन एंजाइम्स के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है और इस तरह आंतों के माध्यम से आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है। इसके अलावा ये गैस, बदहजमी जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियों को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : स्वस्थ और लंबी जिंदगी जीने के लिए फायदेमंद मानी जाती है प्रूडेंट डाइट, जानें इसमें क्या खाया जाता है
3. हड्डियों को मजबूत करता है
दूध और मुरमुरे दोनों ही कैल्शियम से भरपूर हैं और हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मददगार है। मांसपेशियों और अंगों के आकार और संरचना को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन डी, थायमिन और राइबोफ्लेविन होता है जो कि हड्डी की कोशिका वृद्धि और शरीर के सकारात्मक संरचनात्मक विकास को प्रदान करने में मदद करते हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को भी इसे खिला सकते हैं जो कि उनमें हड्डियों के विकास में मददगार होगा।
4. बुजुर्गों के लिए है फायदेमंद
दूध में मुरमुरे पका कर खाना बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, बुजुर्गों के दांत समय के साथ कमजोर होने लगते हैं और तब उनके लिए ये खाना बहुत आरामदायक होता है। साथ ही उन्हें बार-बार होने वाली कब्ज की समस्या को भी ये दूर करता है। इसके अलावा ये ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी मददगार है। मुरमुरे में सोडियम की मात्रा कम होने के कारण यह सक्रिय रूप से ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। ये लो और हाई दोनों ही तरीके के ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मददगार है। इस तरह ये उन्हें दिल की बीमारियों और स्ट्रोक से बचाता है।
इसे भी पढ़ें : क्या नींबू का सेवन किडनी के लिए हानिकारक होता है? डॉक्टर से जानें नींबू किडनी के लिए सुरक्षित है या नहीं
5. वजन घटाने में मददगार
हल्का और कैलोरी कम होने के कारण, दूध और मुरमुरे वजन कम करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। मुरमुरे में प्रचुर मात्रा में फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो भूख को शांत करते हैं, अधिक खाने से रोकते हैं और इसलिए तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही दूध का प्रोटीन शरीर में एनर्जी बूस्ट करता है और हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
दूध में मुरमुरे पका कर खाने से आपका मेटाबोलिज्म हमेशा हेल्दी रह सकता है। खास बात ये है इसे बनाने में ना के बराबर समय लगता है। बस आपको दूध उबालना है और इसमें मुरमुरा मिलाना है, थोड़ी देर उबालें और जब मुरमुरा के दाने बड़े-बड़े नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसे खाएं। तो, अभी तक आपने कभी दूध और मुरमुरे नहीं खाया है, तो एक बार जरूर ट्राई करें।
Main image credit:Phys.org
inside image credit: freepik