निशोथ के क्या फायदे होते है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप निशोथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं कि निसोथ क्या होता और इसके सेवन कैसे किया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
निशोथ के क्या फायदे होते है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


आज के दौर में काम की टेंशन में लोग सेहत को नजरअंदाज कर जाते हैं। इस तरह उनको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोग या बीमार होने पर आप हजारों रुपये दवाइयों में बर्बाद कर देते हैं। वहीं, सही समय पर प्राकृतिक औषधियों के उपयोग और दिनचर्या में बदलाव करके भी आप कई तरह के रोगों से खुद का बचाव कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्यों की मानें तो प्रकृति ने हमें कई तरह की औषधियां मुफ्त में प्रदान की है, इनमें निशोथ को भी शामिल किया जाता है। निशोथ में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। इसके नियमित उपयोग से आप शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को इम्प्रूव करते हैं। इस लेख में प्रेवक कल्प के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर जी एस तोमर से जानते हैं कि निशोथ क्या होता है और इसका सेवन कैसे किया जाता है।

निशोथ क्या है? - What is Nishoth In Hindi

निशोथ एक बेल के रूप में बढ़ने वाला पौधा है, जिसकी जड़ें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। यह मुख्य रूप से भारत, श्रीलंका और अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी जड़ों को सुखाकर और पीसकर पाउडर के रूप में उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, निशोथ का स्वाद कड़वा और तीखा होता है, और यह शरीर में वात (Vata) और पित्त (Pitta) को संतुलित करता है। इसे मुख्य रूप से पाचन तंत्र को साफ करने, शरीर से विषाक्त पदार्थ (Toxins) निकालने और कब्ज दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है।

निशोथ के आयुर्वेदिक फायदे - Benefits Of Nishoth In Hindi

कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं का इलाज

निशोथ प्राकृतिक रेचक (Laxative) की तरह काम करता है, जिससे यह पुरानी कब्ज को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही, यह आंतों को साफ करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसके साथ ही, यह पाचन तंत्र की सूजन को कम करता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है।

cardiorespiratory-endurance-causes-how-to-improve-in

शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक

निशोथ शरीर से विषाक्त पदार्थ (Toxins) निकालने में मदद करता है। यह लीवर को डिटॉक्स करने और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक है। यह खून को साफ करता है और त्वचा रोगों को दूर करने में मदद करता है।

मोटापा कम करने में सहायक

आयुर्वेद में निशोथ को वजन कम करने वाली औषधि माना जाता है। यह शरीर में अत्यधिक फैट को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। नियमित रूप से सेवन करने पर यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

लीवर के लिए फायदेमंद

निशोथ लीवर की कार्यक्षमता को सुधारता है और फैटी लीवर जैसी समस्याओं में मदद करता है। यह पित्ताशय (Gallbladder) में पथरी बनने के जोखिम को कम करता है।

स्किन को बनाएं स्वस्थ

निशोथ खून को साफ करता है, जिससे एक्जिमा, सोरायसिस और अन्य त्वचा रोगों में फायदा मिलता है। यह त्वचा पर निखार लाने और दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक होता है।

जोड़ों के दर्द में सहायक

निशोथ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। यह शरीर में अतिरिक्त यूरिक एसिड को कम करता है, जिससे गठिया के लक्षणों में राहत मिलती है।

निशोथ का उपयोग कैसे करें? - How To Eat Nishoth In Hindi

  • कब्ज को दूर करने के लिए आप करीब 1 चम्मच निशोथ पाउडर को गुनगुने पानी या दूध के साथ रात में सोने से पहले लें। इससे कब्ज दूर होगी और आंतें साफ होंगी।
  • वजन घटाने के लिए आप 1/2 चम्मच निशोथ पाउडर को शहद और गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट लें। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदद करेगा।
  • लीवर डिटॉक्स के लिए आप करीब 1 चम्मच निशोथ पाउडर को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार लेने से लिवर स्वस्थ रहता है।
  • त्वचा रोगों के लिए आप निशोथ पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे मुंहासे, फोड़े-फुंसी और दाग-धब्बे दूर होंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या आंवले को नमक के साथ खाना सही है? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से

निशोथ एक प्राकृतिक और शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है, जो कब्ज, लिवर डिटॉक्स, वजन घटाने, त्वचा रोग और अन्य कई समस्याओं में फायदेमंद होती है। लेकिन इसे सही मात्रा में और सही तरीके से उपयोग करना जरूरी है।

Read Next

सूखा आलूबुखारा किसे नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer