Benefits of Mustard Oil and Salt for Teeth: सफेद और चमकदार दांत हर कोई चाहता है। दांतों को साफ, बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए हम सभी तरह-तरह के टूथपेस्ट का सहारा लेते हैं। कुछ टूथपेस्ट इन समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। लेकिन टूथपेस्ट दांतों को अच्छे से साफ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में दांतों में पीलापन जम जाता है, इसकी वजह से व्यक्ति को शर्मिंदगी महसूस होती है। वे खुलकर भी नहीं हंस पाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। लेकिन आखिर दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय कौन-से हो सकते हैं?
आपको बता दें कि सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन यानी ब्रश करने से दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल सकता है। भले ही सरसों का तेल बालों और सेहत के लिए लाभकारी होता है, लेकिन इसे दांतों के लिए भी असरदार माना जाता है। सरसों के तेल में नमक डालकर ब्रश करने से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जानें, सरसों के तेल में नमक डालकर ब्रश करने से दांतों को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
दांतों का पीलापन दूर करे
अगर आपके दांत पीले हैं, तो आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन कर सकते हैं। सरसों का तेल और नमक दांतों से दाग-धब्बे और पीलापन दूर करने में असरदार हो सकते हैं। दरअसल, सरसों का तेल दांतों पर एक नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इससे दांतों की सफाई होती है, गंदगी दूर होती है और दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- कान में दर्द होने पर इस्तेमाल करें सरसों का तेल और लहसुन, मिलेगी राहत
मसूड़ों के दर्द से राहत
कई बार लोगों को मसूड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में मसूड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर लगा सकते हैं। लेकिन अगर मसूड़ों में सूजन है, तो ब्रश का इस्तेमाल करने से बचें। आप उंगुली से इस पेस्ट को मसूड़ों और दांतों पर लगा सकते हैं। सरसों का तेल मसूड़ों को मजबूत बनाता है।
बैक्टीरिया दूर करे
कई लोगों को प्लाक से भी परेशान रहते हैं। प्लाक बैक्टीरिया की वजह से बनता है। प्लाक में दांतों के बाहरी परत खराब होने लगती है, इसमें दांतों में सड़न भी शुरू हो जाती है। ऐसे में सरसों का तेल फायदेमंद हो सकता है। सरसों का तेल बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है, साथ ही मसूड़ों से खून आना भी बंद करता है। दांतों से प्लाक हटाने के लिए आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन कर सकते हैं।
कैविटी से मिलेगा आराम
अधिकतर लोगों को कैविटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। कैविटी होना यानी दांत में कीड़े लगना होता है। यह दांतों की सही से सफाई न करने की वजह से हो सकती है। अगर आपको कैविटी की दिक्कत है, तो आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन कर सकते हैं। इससे दांतों से बैक्टीरिया दूर होंगे, कीड़े नष्ट होंगे और कैविटी से आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- तेजपत्ता और सरसों के तेल को एक साथ इस्तेमाल करने से मिलेंगे ये 5 फायदे
सरसों का तेल और नमक से मंजन कैसे करें?
- इसके लिए आप एक चम्मच में सरसों का तेल रखें।
- अब इसमें थोड़ा सा नमक डालें।
- आप चाहें तो चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं।
- अब इस पेस्ट से मंजन करें। आप चाहें तो उंगुली की मदद से भी इसे दांतों पर लगा सकते हैं।
- इससे आपको दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन करना ओरल हेल्थ के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। सरसों के तेल और नमक के मिश्रण से ब्रश करने से दांतों के पीलेपन से छुटाकरा मिलेगा। इससे कैविटी, प्लाक और मसूड़ों के दर्द को ठीक करने में भी मदद मिलती है।