क्या सर्दियों में आपको भी व्यायाम करने में आलस आता है? ठंड और छुट्टियां ये दो चीजें आपको अपनी फिटनेस रूटीन से दूर ले जाती हैं, ऐसे में एक्सरसाइल करना एक आम मुद्दा बन सकता है। आपको सर्दी के मौसम में व्यायाम न करने के कई कारण्स हो सकते हैं। लेकिन आपको अपनी दिनचर्या में कुछ सरल व्यायाम शामिल करने होंगे। जिनमें से एक है जंपिंग रोप्स यानि रस्सी। यह आपको फिट रखने और कैलोरी बर्न करने के साथ कई लाभ प्रदान कर सकता है। जिसके लिए आपको ज्यादा समय यह रस्सी कूद करने की भी आवश्यकता नहीं है, बस आपको रोजाना 10 -20 मिनट यह एक्सरसाइज करनी होगी।
2. हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है
जंपिंग रोप्स एसी एक्सरसाइज है, जिसकी मदद से आपके हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदददगार है। रस्सी कूद कार्डियो एक्सरसाइज का हिस्सा है, जो कि हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद व्यायामों में से एक है। अध्ययन बताते हैं कि रस्सी कूदने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
1. कैलोरी बर्न करने में मददगार
जंपिंग रोप्स यानि रस्सी कूद करने से आपको तेजी से ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह आपको फैट बर्न कर वजन घटाने में मददगार है। अगर आप नियमित रूप से 10 मिनट रस्सी कूद करते हैं, तो आपको काफी हद तक कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। बाद में आप जंपिंग रोप का समय बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढें: खाली समय में रस्सी कूद करके घटाएं वजन, बढ़ेगा स्टैमिना और रहेंगे फिट
3.मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
रस्सी कूद करने से न आपका वजन कम होता है, बल्कि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। नियमित रूप से रस्सी कूद करने से आपकी याददाश्त बेहतर होती है और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। यह आपको तनावमुक्त जीवन जीने में मददगार है।
4.हड्डियों के लिए फायदेमंद
जंपिंग रोप्स या रस्सी कूद करने से आपकी बोन डेंसिटी में सुधार होता है। यह लो बोन डेंसिटी या कमजोर हड्डियों के लिए फायदेमंद है। कम घनत्व वाले कमजोर हड्डियों वाले लोगों या बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों का अधिक खतरा होता है। ऐसे में रस्सी कूद करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ाने में मदद मिलती है।
5. कहीं भी किया जा सकता है
यह एक सरल और आसान व्यायाम है, जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं। आप कहीं भी जंपिंग रोप लेकर रस्सी कूद कर सकते हैं। आप इसे अपने बच्चों के साथ खेल-खेल में भी कर सकते हैं और जब आप छुट्टी पर होते हैं तब भी आप अपने घर पर 5 मिनट का समय निकाल कर, यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।
6. मांसपेशियों को मजबूत बनाएं
जंपिंग रोप्स आपकी पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार है। इससे आपके पैरो की मसल्स मजबूत होती हैं और आपका स्टैमिना बढ़ता है। सबसे अच्छी बात बच्चे भी इस एक्सरसाइज को अपने खेल का हिस्सा अना सकते हैं।
इसे भी पढें: वजन घटाने और दिल की बीमारियों को दूर रखने में मददगार है ब्रिस्क वॉकिंग, जानें तरीका और फायदे
जंपिंग रोप्स कैसे करें?
जंपिंग रोप्स यानि रस्सी कूद करने के लिए आपको अपनी लंबाई के अनुसार रस्सी की जरूरत होती है।
इसके बाद आप अपने दोनों हाथों से रस्सी के सिरों को पकड़ें।
अब आप रस्सी को अपनी कलाईयों की मदद से घुमाएं और रस्सी के पैरों के पास आते ही कूदें। यानि रस्सी आपके पैरो को बिना छुंए, नीचे से निकलनी चाहिए।
पहले आप धीरे-धीरे करें और फिर आप अपनी गति बढाएं। ध्यान रखें खाली पेट ही एकसरसाइज करें।
इसके अलावा, आप खुली जगह किसी पार्क, गार्डन या घर के आंगन में रस्सी कूद करें।
Read More Article On Exercise and Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version