Expert

महिलाओं के लिए फिश ऑयल होता है बहुत फायदेमंद, जानें इससे मिलने वाले लाभ

Fish Oil Benefits For Women: फिश ऑयल सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं, महिलाओं की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। जानें महिलाओं के लिए फिश ऑयल के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए फिश ऑयल होता है बहुत फायदेमंद, जानें इससे मिलने वाले लाभ


Fish Oil Benefits For Women: जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि सेहतमंद रहने के लिए संतुलत आहार लेना बहुत जरूरी होता है। यह बहुत जरूरी है, कि आपके आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट सभी पर्याप्त मात्रा में हों। लेकिन आमतौर पर हम सिर्फ तेल, घी या मक्खन के सेवन को ही फैट समझते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, कि इनमें भी शरीर के लिए जरूरी फैट होता है। लेकिन इनमें सिर्फ ओमेगा 6 और 9 फैटी एसिड मौजूद होते हैं। जबकि ओमेगा 3 फैटी एसिड की इनमें बहुत कम मात्रा होती है। ओमेगा-3 में भी तीन तरह के फैटी एसिड होते हैं, एएलए (alpha-linolenic acid- ALA) ईपीए (Eicosapentaenoic acid- EPA) और डीएचए (docosahexaenoic acid- DHA)। ये तीनों ही फैट एसिड शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। बीज और नट्स खाने से हमें एलए तो आसानी से मिल जाता है, लेकिन ईपीए और डीएचए नहीं मिल पाता। क्योंकि ये फैटी एसिड सिर्फ मछलियों में मौजूद होते है। इसलिए शाकाहारी लोगों में इनकी कमी पाई जाती है। मछली की अच्छी बात यह है, कि यह इसमें ईपीए और डीएचए दोनों होते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है, कि हम सभी को सप्ताह में 2 बार मछली का सेवन जरूर करना चाहिए।

ओमेगा 3 फैटी एसिड सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं, महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी होता है। यह महिलाओं की कई आम समस्याओं को दूर करने में बहुत प्रभावी है। लेकिन अक्सर महिलाओं के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, कि वे बहुत कम मछली का सेवन करती हैं, ऐसे में वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहती हैं, कि वे अपनी ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत को कैसे पूरा कर सकती हैं। फिटनेस कोट, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंटस स्पेशलिस्ट विनीत कुमार के अनुसार, अगर आप अपनी डाइट से ईपीए और डीएचए नहीं ले पा रही हैं, तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह से फिश ऑयल सप्लीमेंट्स ले सकती हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको महिलाओं के लिए मछली का तेल खाने के फायदे बता रहे हैं।

Fish Oil Benefits In Hindi

महिलाओं के लिए ओमेगा-3 फिश ऑयल के फायदे- Omega-3 Fish Oil Benefits For Female

1. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभकारी है

प्रेग्नेट महिलाओं को पहली तिमाही से डाइट में फिश ऑयल शामिल करने की सलाह दी जाती है। यह मस्तिष्क और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे बच्चे के बेहतर विकास में भी मदद मिलती है। यह टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए क्यों जरूरी है आंतों का स्वस्थ होना? एक्सपर्ट से जानें

2. हार्मोन्स के संतुलन में करता है मदद

ओमेगा-3 फैटी एसिड में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं। यह सूजन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत जरूरी है। यह हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। महिलाओं में चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग जैसी समस्याओं से दूर करने में यह मदद करता है।

3. पीरियड्स के लक्षणों को कम करता है

हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने का साथ-साथ अनियमित पीरियड्स, गंभीर दर्द और ऐंठन से भी यह छुटकारा दिलाता है। यह पीरियड्स के दौरान असामान्य ब्लड फ्लो को भी सामान्य करता है।

4. बाल और त्वचा के लिए लाभकारी है

बालों की लंबाई बढ़ाने में ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत लाभकारी होता है। यह बालों की कई अन्य समस्याएं भी दूर करता है। इसके अवाला त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या महिलाएं रोजाना मल्टीविटामिन कैप्सूल ले सकती हैं ? जानें एक्सपर्ट की सलाह

5. दिल को रखे स्वस्थ

कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और वजन कम करने में भी ओमेगा- 3 फैटी एसिड मदद करता है। ये सभी हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए फिश ऑयल का सेवन जरूर करें।

All Image Source: freepik

Read Next

रोज पिएं भीगे काजू से बना दूध, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Disclaimer