Expert

अरबी की तासीर क्या होती है? जानें अरबी खाने के 5 बेमिसाल फायदे

Arbi Health Benefits: अरबी के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। डायटीशियन से जानें इसकी तासीर क्या होती है और फायदे -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 06, 2023 15:01 IST
अरबी की तासीर क्या होती है? जानें अरबी खाने के 5 बेमिसाल फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Arbi Health Benefits In Hindi: हम में से कई लोग अरबी की सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं। वहीं, कुछ लोग इसका नाम सुनते ही नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन क्या आप  जानते हैं कि अरबी की सब्जी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है? जी हां, अरबी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। अरबी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, दिल हेल्दी रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अरबी की तासीर क्या होती है? डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन के मुताबिक, अरबी की तासीर ठंडी होती है, इलसिए आप गर्मियों में इसका सेवन कर सकते हैं। तो आइए, विस्तार से जानते हैं अरबी खाने के फायदे (Arbi Khane Ke Fayde)-

अरबी खाने के फायदे - Arbi Health Benefits In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत करे

स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होना जरूरी होता है। अरबी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने ले लिए जरूरी है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

डायबिटीज रोगियों के लिए अरबी का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें फाइबर के साथ रेजिस्टेंस स्टार्च मौजूद होता है, जो टाइप-2 डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

Arbi-Health-Benefits

वजन घटाने में मददगार

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो आपको डाइट में अरबी को शामिल करना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। वहीं, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन को धीमा कर देता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस तरह आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बच जाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आपको इन बीमारियों से बचाते हैं अरबी के पत्ते, जरूर करें खाने में इनका इस्तेमाल

आंखों की सेहत के लिए

अरबी का सेवन आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आंखों से जुड़ी समस्याओं जैसे मैक्यूलर डिजनरेशन ( रेटिना को नुकसान) और मोतियाबिंद से बचाव में मदद मिलती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 

अरबी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अरबी खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: पर्पल यम (रतालू) खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

अरबी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, आपको इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी या समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही सेवन करें।

Disclaimer