Fri Sep 11, 2026 | 10:48 PM IST

अंकुरित चना और मूंग खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, आज से ही बनाएं डाइट का हिस्सा

अंकुरित चना और मूंग स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही उपयोगी होते हैं। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

इस पेज पर:-


Benefits Of Chana And Moong Sprout In Hindi: अंकुरित चना और मूंग तो आपने कई बार खाए होंगे। कई लोग इसे स्नैक्स के तौर पर अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो कुछ सुबह नाश्ते के तौर पर इन दोनों का सेवन करते हैं। इस तरह की चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। विशेषकर, अंकुरित चना और मूंग की बात की जाए, तो कई लोग इसे रेगुलर यानी नियमित रूप से खाना पसंद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि कम मात्रा में इनका सेवन करने के बावजूद, इनसे मिलने वाले लाभ बहुत ज्यादा होते हैं। यही नहीं इसका सेवन करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से लड़ने में भी मदद मिलती है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि अंकुरित चना और मूंग खाने से किस तरह की समस्याओं से राहत मिलती है और इससे हमें किस तरह के फायदे मिलते हैं।

क्या रोज अंकुरित चना और मूंग खा सकते हैं?- Can We Eat Sprouted Chana Daily In Hindi

can we eat sprouted chana daily in hindi

नियमि रूप से अंकुरित चना और मूंग खाने में कोई दिक्कत नहीं है। यह विटामिन सी, प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसके बावजूद, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आप इसका सेवन रोज न करें। इसके बजाय, आप अलग-अलग तरह की अंकुरित दाल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे आपको अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं और कई तरह की समस्याओं से उबरने में आपकी मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चना, सोयाबीन और मूंग भिगोकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानें खाने का सही तरीका

पाचन तंत्र बेहतर होता है

अंकुरित मूंग में कॉम्प्लेक्स न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो कि इसे आसानी से पाचन योग्य बनाता है। इसके अलावा, इसमें कई तरह के एंजाइम्स भी होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। इसी तरह, अंकुरित चना फाइबर का अच्छा स्रोत है। पाचन क्षमता को बेहतर करने में फाइबर का इंपॉर्टेंट रोल होता है। फाइबर की मदद से बाउल मूवमेंट भी सही तरह से होता है।

इसे भी पढ़ें: अंकुरित चना और गुड़ साथ में खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

वजन कम करता है

helps in weight loss

जो लोग तेजी से अपना वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, वे भी अंकुरित चना और मूंग का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण ये दोनों लंबे समय तक पेट भरे का अहसास कराते हैं। ऐसे में यह जब आप वेट लिफ्टिंग या वेट लॉस के लिए की जाने वाली दूसरी एक्सरसाइज के साथ इनका सेवन करते हैं, तो आपके वजन में तेजी से गिरावट आती है। इसके अलावा, अंकुरित चना और मूंग, चूंकि हेल्दी विकल्प है, तो इसके सेवन के कारण वजन कम होने के बावजूद आप डलनेस महसूस नहीं करते हैं और एनर्जेटिक बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह अंकुर‍ित मूंग दाल खाने से शरीर को म‍िलते हैं ये 5 फायदे

बालों का झड़ना रोके

अंकुरित चने में विटामिन ए, बी 6, जिंक और मैंगनीज जैसे आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये सभी तत्व बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। वहीं, अगर आप अपने बालों की अच्छी केयर करते हैं, साथ ही डाइट में अंकुरित चने और मूंग को शामिल करते हैं, तो बालों का झड़ना कम हो सकता है। हां, अगर आपको किसी बीमारी या हॉर्मोनल कमी के कारण बाल झड़ रहे हैं, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट से संपर्क करें।

ब्लड शुगर को बैलेंस करता है

अंकुरित चने में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स बहुत धीरे-धीरे पचते हैं और इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर ब्लड में शुगर के एब्जॉर्बशन को कंट्रोल करता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर में अचानक होने वाली वृद्धि को रोकता है। आप कह सकते हैं कि शुगर के मरीज इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी

अंकुरित चने में विटामिन बी 6 यानी पाइरिडोक्सिन और कोलीन होता है। इसी तरह मूंग भी ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देता है। नियमित रूप से इन दोनों चीजों का सेवन करने से याददाश्त बेहतर होती है, सही फैसले लेने में मदद मिलती है और हर दिन भर कामकाज के संबंध में उत्साह बना रहता है।

image credit: freepik

Read Next

चना, बादाम और किशमिश भिगोकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 04, 2023 15:25 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content