Fri Sep 11, 2026 | 11:45 PM IST

Doctor Verified

चना, सोयाबीन और मूंग भिगोकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानें खाने का सही तरीका

Soaked Chickpeas Soybeans And Moong Benefits: सुबह खाली पेट भिगोया चना, सोयाबीन और मूंग खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जानें सही तरीका।

Soaked Chickpeas Soybeans And Moong Benefits: सुबह खाली पेट स्प्राउट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह के नाश्ते में अंकुरित चना, सोयाबीन और मूंग खाने (Chana Soyabean Aur Moong Bhigokar Khane Ke Fayde) से शरीर फिट और हेल्दी रहता है। इसका सेवन करने से आप दिन भर एनर्जेटिक और फ्रेश फील करेंगे। दरअसल, चना, सोयाबीन और मूंग में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी, पेट से जुड़ी बीमारियों और शारीरिक कमजोरी में फायदा मिलता है। चने में विटामिन ए, विटामिन सी, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं सोयाबीन प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्ब्स, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन ई, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके अलावा मूंग में भी कॉपर, आयरन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, रोजाना सुबह के समय चना, सोयाबीन और मूंग भिगोकर खाने के फायदे।

चना, सोयाबीन और मूंग भिगोकर खाने के फायदे- Soaked Chickpeas Soybeans And Moong Benefits in Hindi

चना, सोयाबीन और मूंग को भिगोकर खाने से न सिर्फ शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। सोयाबीन के बीज में कैंसर रोधी और टीबी की बीमारी को रोकने के गुण होते हैं। एनीमिया, हार्ट से जुड़ी बीमारियां और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "रोजाना सुबह के समय चना, सोयाबीन और मूंग को भिगोकर खाने से शरीर हेल्दी और फिट रहता है। इसका सेवन करने से बीमारियों का खतरा भी कम होता है। वजन बढ़ाने और घटाने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।"

Soaked Chickpeas Soybeans And Moong Benefits

इसे भी पढ़ें: सोयाबीन को भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 अनोखे फायदे, जानें खाने का सही तरीका

रोजाना सुबह भिगोया चना, सोयाबीन और मूंग खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद

शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। रोजाना सुबह के समय चना, सोयाबीन और मूंग का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इनमें विटामिन सी समेत कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। 

2. शरीर में खून की कमी दूर करे

एनीमिया या शरीर में खून की कमी होने पर रोजाना सुबह भिगोया चना, सोयाबीन और मूंग खाने से बहुत फायदा मिलता है। इनमें आयरन समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करता है अंकुरित सोयाबीन, जानें इसे खाने के 5 बड़े फायदे

3. हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। चना, सोयाबीन और मूंग में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। सुबह के समय नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

4. वजन कम करने में फायदेमंद

आज के समय में असंतुलित खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली की वजह से बहुत से लोग मोटापे की समस्या के शिकार हो रहे हैं। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय अंकुरित या भिगोए चना, सोयाबीन और मूंग का सेवन करना चाहिए। इनमें प्रोटीन और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। सुबह के समय इसका सेवन करने से पेट भरा रहता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

5.  पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद 

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। चना, सोयाबीन और मूंग तीनों में डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। सुबह के समय इसका सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और कब्ज व अपच जैसी परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है।

6. डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। डायबिटीज में रोजाना सुबह के समय भिगोया चना, सोयाबीन और मूंग खाने से शरीर हेल्दी और फिट रहता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

रोजाना सुबह के समय एक कटोरी चना, सोयाबीन और मूंग खाने से फायदा मिलता है। आप इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चना, सोयाबीन और मूंग को बराबर मात्रा में लेकर भिगो दें। रात भर में भिगोने के बाद सुबह छानकर साफ कर लें। अब इसमें टमाटर, प्याज, गाजर और चुकंदर जैसी चीजों को काटकर मिलाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी मात्रा में काला नमक भी मिला सकते हैं। नियमित रूप से सुबह नाश्ते के समय इसका सेवन करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

दही खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 31, 2023 13:31 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content