Expert

मानसून में आड़ू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Peaches: मानसून में आड़ू खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे सेवन से पाचन-तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में आड़ू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Benefits Of Eating Peaches: आड़ू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका स्वाद खट्टा- मीठा होने के साथ इसको खाने से शरीर हेल्दी रहता है। आड़ू पीले या लाल रंग का फल होता है, जो कई बीमारियों को भी दूर करता है। यह फल गर्मी के साथ मानसून में भी काफी मात्रा में बाजारों में मिलता हैं। आड़ू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ मानसून में होने वाली मौसमी बीमारियां भी दूर रहती हैं। आड़ू में  एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मानसून में होने वाले इंफेक्शन से भी बचाते हैं। आड़ू के सेवन से वजन कम होने में भी मदद मिलती है और शरीर हेल्दी रहता है। इसे छिलके समेत आसानी से खाया जा सकता है। यह खाने में मुलायम होने के साथ अंदर से मीठा भी होता है। मानसून में आड़ू खाने के अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप भी लंबे समय से वजन घटाने के बारे में सोच रहे है, तो मानसून की डाइट में आड़ू को अवश्य शामिल करें। आड़ू में कैलोरी की मात्रा काफी कम होने के साथ यह वजन घटाने में मदद करता है। आड़ू के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। इस कारण वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होती है। 

weight loss

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

आड़ू के सेवन से पाचन संबंधी परेशानियां भी दूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत देता है। यह मल को मुलायम बनाने के साथ इसको त्यागने में मदद करता है। इसके सेवन से खाना ठीक से पचता है और अपच की परेशानी नहीं होती।

इसे भी पढ़ें- Babugosha Benefits: बाबूगोशा खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, जरूर करें डाइट में शामिल

कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित

मानसून में आड़ू के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। आड़ू के सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां होने के खतरा भी कई गुना कम हो जाता है।

डिप्रेशन दूर करे

आड़ू में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या को दूर करते है। इसके सेवन से तनाव और चिंता को दूर करने में मदद मिलती है। आड़ू मेंटल हेल्थ की समस्याओं को दूर करने के साथ  मानसिक शांति देता है।

इम्यूनिटी मजबूत करें

मानसून में मौसमी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आड़ू के सेवन से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। आड़ू में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखता है।

 मानसून में आड़ू खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या जमीन पर गिरने के 5 सेकंड तक सुरक्षित रहता है खाना? जानें 5 सेकंड रूल की सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version