
हाई कोलेस्ट्रॉल कई समस्याओं का कारण बनता है। इससे हार्ट अटैक से लेकर डायबिटीज तक की समस्या हो सकती है। हालांकि कोलेस्टॉल बढ़ने के पीछे बहुत के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे अनहेदी लाइफस्टाइल, खराब डाइट और शारीरिक गतिविधियों की कमी आदि। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक, मोटापा, डायबिटीज, धमनियों में प्लाक का जमाव, ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित होना की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा भी कई अन्य लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इस समस्या को पहचान पाना कई बार थोड़ा मुश्किल हो सकता है। शरीर में होने वाले कुछ बदलावों पर नजर रखकर इसकी पहचान की जा सकती है। लेकिन डाइट में थोड़ा बदलाव कर आप इस समस्या को तेजी से कम कर सकते हैं। इस लेख में आपको कुछ फल बताए जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम कर सकते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल में खाएं ये फल - Fruits For Reduce High Cholesterol In Hindi
स्वस्थ रहने के लिए आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होना बेहद आवश्यक होता है। इसे नियंत्रित कर आप कई गंभीर रोगों से बच सकते हैं। आगे जानते हैं ऐसे कुछ फल जिन्हें डाइट में शामिल कर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बच सकते हैं।
केले का करें नियमित सेवन
केला बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। केले में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल और बीपी को नियंत्रित करने में सहायक होता है। आपको बता दें कि केले में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के काम करते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें : शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का क्या मतलब है? डॉक्टर से समझें कैसे बनता है ये
सेब से करें कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में घुलशील फाइबर होते हैं। घुलनशील हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही सेब में पॉलीफेनोल्स होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को लेवल को कम करने में मदद करता है।
अनानास
अनानास में विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अनानास में ब्रोमिलेन (Bromelain) नामक तत्व पाया जाता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। साथ ही ये धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को तोड़ने का भी कार्य करता है। इससे रक्त संचार बेहतर होते है और हार्ट संबंधी रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
आडू का करें सेवन
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप आडू का सेवन कर सकते हैं। इससे हार्ट हेल्दी बनाता है और स्ट्रॉक व हार्ट अटैक का जोखिम कम हो जाता है। इसके नियमित सेवन से एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम होता है, जबकि एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) के लेवल में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें : इन घरेलू उपायों से कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल
पपीता में होते हैं फाइबर
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियत्रिंत करने के लिए आप पपीते का सेवन कर सकते हैं। पपीते में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। इससे आपके शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है। आपकी धमनियों में प्लाक जमने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही पपीते के सेवन से आपका खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
इसके अलावा खट्टे फल, जैसे संतरा, अंगूर व अन्य के सेवन से भी आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा खट्टे फलों से त्वचा की समस्याएं भी दूर होती है। कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए आपको समय-समय पर टेस्ट कराने चाहिए। इससे आपको समय रहते ही आने वाली समस्याओं को पहचानने और उनका इलाज करने का समय मिल जाता है।