Muesli For Breakfast: ब्रेकफास्ट में मूसली खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Eating Muesli For Breakfast: रोज सुबह नाश्ते में मूसली खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 08, 2023 08:00 IST
Muesli For Breakfast: ब्रेकफास्ट में मूसली खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Benefits Of Eating Muesli For Breakfast In Hindi: सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से आप दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। अगर हेल्दी ब्रेकफास्ट का विकल्प तलाश रहे हैं, तो मूसली या म्यूसली ट्राई कर सकते हैं। इसे ओट्स, फ्लेक्स, कॉर्न फ्लेक्स, सीड्स और नट्स आदि को मिलाकर बनाया जाता है। ज्यादातर लोग इसे दूध और फलों के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं। मूसली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, फैटी एसिड आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। वहीं, इसमें शुगर की मात्रा काफी कम होती है। रोज सुबह नाश्ते में मूसली खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। यह शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं नाश्ते में मूसली खाने के फायदे (Nashte Me Muesli Khane Ke Fayde) क्या हैं -

नाश्ते में मूसली खाने के फायदे - Benefits Of Eating Muesli For Breakfast In Hindi

हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाए 

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, तो आपको डाइट में मूसली को शामिल करना चाहिए। मूसली में आयरन पाया जाता है, जो खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकता है। मूसली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए नाश्ते में इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या नहीं होती है। 

वजन घटाने में मददगार 

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में मूसली को जरूर शामिल करना चाहिए। मूसली में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। वहीं, इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा कम होती है। अगर आप सुबह नाश्ते में मूसली खाएंगे, तो इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। इस तरह आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Muesli-Khane-Ke-Fayde

आंखों के लिए फायदेमंद 

मूसली का सेवन आंखों की हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: रोज नाश्ते में दूध में उबालकर खाएं दलिया, मिलेंगे कई फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करे 

डायबिटीज रोगियों के लिए मूसली का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, मूसली में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पचने में समय लेता है। यह ब्लड शुगर में स्पाइक को रोकता है। सुबह नाश्ते में मूसली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को मूसली का सेवन चीनी के बिना ही करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाए 

मूसली का सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोजाना नाश्ते में मूसली का सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो आपको मूसली का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में शामिल करें ये 5 मोटे अनाज, जानें इन्हें खाने का तरीका और फायदे

सुबह नाश्ते में मूसली खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

Disclaimer