हिलसा मछली खाने से दूर होगा कैंसर, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा, जानें फायदे

हिलसा एक तैलीय मछली है जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। हिलसा मछली खाने से कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हिलसा मछली खाने से दूर होगा कैंसर, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा, जानें फायदे


मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें लो-फैट होता है और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। दुनिया के तमाम देशों में मछली को मुख्य आहार के रूप में खाया जाता है। दरअसल कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं, जो अन्य फूड्स की अपेक्षा मछलियों में ज्यादा पाए जाते हैं। एशियन देशों में एक पॉपुलर मछली है, जिसे हिलसा के नाम से जाना जाता है। हिलसा मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोग इसे ‘इलिस’ नाम से भी जानते हैं।। इसमें हड्डियां ज्यादा होती हैं, लेकिन पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं।

हिलसा मछली खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है। ये एक तैलीय मछली है जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, खनिज और अन्य पोषक तत्व पाये जाते हैं। आइए आपको बताते हैं हिलसा मछली खाने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर हिलसा मछली

हिलसा अपने उत्कृष्ट स्वाद और खूबसूरत बनावट के लिए काफी जानी जाती है। 100 ग्राम हिलसा मछली में लगभग 310 कैलोरी, 25 ग्राम प्रोटीन और 22 ग्राम वसा (Fat) होता है। 100 ग्राम हिलसा मछली से आपको अपने रोजाना की जरूरत का 27% विटामिन सी, 2% लोहा (Iron) और 204% कैल्शियम मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें:- अखरोट खाने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम, जानें कब और कितना खाना चाहिए?

दिल की बीमारी और ब्लड प्रेशर में फायदेमंद है हिलसा

हार्ट पेशेंट्स के लिए हिलसा बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और उसकी मांस-पेशि‍यों को मजबूत बनाता है। अगर आपको उच्च रक्तचाप (हाई-ब्लड प्रेशर) की समस्या है तो आप इसका सेवन करें क्योंकि इसमें लो फैट होता है जिसकी वजह से हाई-ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए और कैंसर से बचाए हिलसा मछली

रिसर्च के अनुसार हिलसा के नियमित सेवन से रक्त में कोलेस्ट्रॉल (Blood Cholesterol) का स्तर कम होता है, जिससे धमनी से जुड़े रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा हिलसा को कैंसर में भी फायदेमंद माना जाता है। हिलसा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

आंखों और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद हिलसा

हिलसा मछली में मौजूद पोषक तत्व और फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके नियमित सेवन से याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता भी बढ़ती है। बच्चों को बचपन से हिलसा मछली खिलाने से उनकी बुद्धि तेज होती है। चूंकि हिलसा मछली में vitamin A भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए ये आपकी आंखों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें:- ये 3 फल और 3 सब्जियां खाने से मिलती है ताकत, खिलाड़ी और एथलीट्स जरूर खाएं

बालों और त्वचा के लिए

हिलसा मछली में मिलने वाले ओमेगा-3 की वजह से इसका सेवन करने वालों के त्वचा और बाल दोनों खूबसूरत बने रहते हैं। इससे आपकी त्वचा की नमी हमेशा बरकरार रहती है और बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नहीं नजर आते हैं।

गर्भवती महिलाएं न करें सेवन

गर्भवती महिलाओं को हिलसा मछली खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इसमें समुद्र में पाये जाने वाले दूषित पदार्थ जैसे कि डाइऑक्सिन, पारा (mercury) या अन्य भारी धातुएं के होने की संभवना होती है, जिसके कारण होने वाले शिशु का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

Diet For Malaria Patients: मलेरिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, जल्दी ठीक होने में करेगा मदद

Disclaimer