नारियल की मलाई खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Coconut Meat Health Benefits: नारियल की मलाई खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। जानें इनके बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
नारियल की मलाई खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे


Coconut Meat Health Benefits In Hindi: नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर गर्मियों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है। अधिकतर लोग नारियल पानी तो पी लेते हैं, लेकिन नारियल की मलाई को छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल की मलाई भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है? जी हां, इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, आयरन, हेल्दी फैट, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल की मलाई का सेवन करने सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से लेकर पाचन को दुरुस्त रखने तक में काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सकता है। तो आइए, विस्तार से जानते नारियल की मलाई खाने के फायदे -

नारियल की मलाई खाने के फायदे - Coconut Meat Health Benefits In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट करे

पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से नारियल की मलाई इम्यूनिटी मजबूत करने में काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन दुरुस्त रखे

नारियल की मलाई का सेवन पेट की काफी अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नारियाक की मलाई का सेवन करने से पेट में गैस, ऐंठन, अपच और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

Coconut-Meat-Health-Benefits

जन घटाने में मददगार 

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको डाइट में नारियल की मलाई को शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इसे खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें  मीडियम चेन ट्रिगिसेरिडिस नामक हेल्दी फैट पाया जाता है, जो शरीर के अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: नारियल पानी में मिलाकर पिएं शहद, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखे 

डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल की मलाई बहुत फायदेमंद होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। वहीं, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसे खाने से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है और इंसुलिन लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज रोगी डॉक्टर से सलाह लेकर नारियल की मलाई का सेवन कर सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

नारियल की मलाई का सेवन हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, तो दिल के लिए अच्छा होता है। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। साथ ही, नारियल की मलाई में पॉलीफेनॉल मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर शरीर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इसके सेवन से कई क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सूखा नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

नारियल की मलाई खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी या समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

Read Next

डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, फॉलो करें CDC का बताया ये डाइट प्लान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version