काले अंगूर खाने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

Black Grapes Benefits: काले अंगूर के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जानें इसके फायदे -
  • SHARE
  • FOLLOW
काले अंगूर खाने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे


Black Grapes Benefits In Hindi: चाहे बच्चे हों या बड़े, अंगूर खाना सभी को पसंद होता है। बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं। एक तो हरे रंग के अंगूर और दूसरे काले अंगूर। ये दोनों ही अंगूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। अगर बात करें काले अंगूर की, तो ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। काले अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। काले अंगूर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। तो चलिए, जानते हैं काले अंगूर खाने के फायदे (Kale Angoor Ke Fayde) -

काले अंगूर खाने के फायदे - Black Grapes Benefits In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत बनती है

काले अंगूर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, काले अंगूर में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए काले अंगूर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। काले अंगूर में एंटी-डायबिटिक तत्व भी होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल (Resveratrol) नामक केमिकल होता है, जो एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ने से रोकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह से काले अंगूर का सेवन कर सकते हैं। 

Kale-Angoor-Ke-Fayde

दिल को स्वस्थ रखे

काले अंगूर का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में पोटैशियम और साइटोकेमिकल्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इसे भी पढ़ें: काले अंगूर की शिकंजी पीने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

हड्डियों को मजबूत बनाए

काले अंगूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है। यह बोन डेंसिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। वहीं, काले अंगूर में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। काले अंगूर का सेवन करने से हड्डियों में दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए भी काले अंगूर को काफी फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में मौजूद तत्व आंखों की रोशनी की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व में एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-एपोप्टोटिक(कोशिका बचाव) और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से उम्र संबंधी नेत्र विकार, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: काले और हरे अंगूर में क्या अंतर है? डायटीशियन से जानें कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद

काले अंगूर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्दी रहने के लिए आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन डॉक्टर से पूछने के बाद ही करें।

Read Next

एसिडिटी की समस्या में करें इन भारतीय फूड्स का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version