एसिडिटी की समस्या में करें इन भारतीय फूड्स का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Indian Foods To Control Acidity: एसिडिटी और गैस से छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये इंडियन फूड्स, जल्दी मिलेगा फायदा।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Feb 03, 2023 20:44 IST
एसिडिटी की समस्या में करें इन भारतीय फूड्स का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Indian Foods To Control Acidity: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में एसिडिटी की समस्या होती है। बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड आदि का सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एसिडिटी की वजह से आपको पेट में दर्द, सूजन, उल्टी, गले में भोजन फंसने जैसी समस्या का अनुभव करना पड़ सकता है। अगर आप लंबे समय से एसिडिटी की समस्या के शिकार हैं, आगे चलकर यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। पेट में भोजन सही से न पच पाने की स्थिति में ही आपको एसिडिटी या पेट में गैस बनने की समस्या होती है। एसिडिटी से बचने के लिए आमतौर पर लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन इन दवाओं का नियमित रूप से सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए जानते हैं एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद इंडियन (भारतीय) फूड्स के बारे में।

एसिडिटी में फायदेमंद इंडियन फूड्स- Indian Foods To Control Acidity in Hindi

एसिडिटी कंट्रोल करने के लिए डाइट में सुधार सबसे जरूरी है। हेल्दी और पौष्टिक भोजन का संतुलित मात्रा में सेवन करने और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से आप एसिडिटी जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं। कम अम्लीय या कम एसिडिक भोजन करने से आपके पेट में एसिड बैकफ्लो रोकने में बहुत फायदा मिलता है।

Indian Foods To Control Acidity

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करें इन इंडियन फूड्स का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप डाइट में इन इंडियन फूड्स को जरूर शामिल करें-

1. दही के साथ भिगोए हुए पोहे 

भीगे हुए पोहे के साथ दही का सेवन एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। दही में मौजूद गुण पेट को शांत करने और एसिड फ्लो को कंट्रोल करने में बहुत उपयोगी होते हैं। इसके अलावा पोहे में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फयदेमद होते हैं। रोजाना सुबह या दोपहर के समय आप इसका सेवन कर सकते हैं।

2. भिगोए किशमिश 

भिगोए हुए किशमिश का सेवन शरीर के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। किशमिश में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व कब्ज, अपच और एसिडिटी को दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं। किशमिश का पानी पीने से भी एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके लिए रात में मुट्ठी भर किशमिश पानी में भिगो लें, सुबह इसका सेवन करें। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

3. गुलकंद का सेवन 

पेट में एसिड फ्लो को कंट्रोल करने और पाचन तंत्र को मजबूती देने के लिए गुलकंद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुलाब की पंखुड़ियों से बने गुलकंद का सेवन करने से आपको एसिडिटी और नींद से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। 1 चम्मच गुलकंद को 1 गिलास पानी में मिक्स कर दिन या रात में सोने से पहले खाना फायदेमंद होता है।

4. छाछ पिएं 

छाछ का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड पेट से जुड़ी परेशानियों और एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। एसिडिटी की समस्या में खाना खाने के बाद एक गिलास छाछ पीने से बहुत फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड के मरीज करें इन इंडियन फूड्स का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

एसिडिटी की समस्या खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण होती है। बहुत ज्यादा चाय या कॉफी आदि का सेवन करने से भी आप गंभीर रूप से एसिडिटी की समस्या के शिकार हो सकते हैं। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए इन इंडियन फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer