Indian Foods to Control Cholesterol: खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों की वजह से आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का शिकार हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल एक तरह का बैड फैट है जो आपके खून में होता है। आप जिन चीजों का सेवन करते हैं उनसे शरीर में इसका निर्माण होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे फूड्स जिनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है उनका सेवन और शारीरिक रूप से एक्टिव न होने की वजह से आप हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर परेशानी के शिकार हो सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए आज इस लेख में जानते हैं कुछ ऐसे ही इंडियन फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फायदेमंद इंडियन फूड्स- Indian Foods To Control High Cholesterl in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल आज के समय में मौजूद बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। एक आंकड़े के मुताबिक 100 में से 70 लोगों में यह समस्या है। खानपान में गड़बड़ी और शारीरिक एक्टिविटी कम होने के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसकी वजह से आपको हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा रहता है। अच्छी और संतुलित डाइट के साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज या व्यायाम करने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें इसके फायदे नुकसान
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन इंडियन फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है-
1. खट्टे फल
खट्टे फलों का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर बीमारियों से लड़ने में और सक्षम होता है। संतरा, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इन फलों में मौजूद पेक्टिन (एक तरह का घुलनशील फाइबर) कोलेस्ट्रॉल कम करने का काम करता है।
2. ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवे
सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवे विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी फैट की पर्याप्त मात्रा होती है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। नियमित रूप से बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है।
3. सोयाबीन का सेवन
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सोयाबीन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सोयाबीन और इससे बने प्रोडक्ट्स का सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। एक शोध के मुताबिक रोजाना 25 से 30 ग्राम सोया प्रोटीन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत फायदा मिलता है।
4. चना और मटर का सेवन
चने और मटर जैसी फलियों वाले अनाज का सेवन करने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत फायदा मिलता है। चने के आटे से बनी रोटियों का सेवन भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में बहुत उपयोगी माना जाता है।
5. मटर मसूर की दाल
मटर और मसूर की दाल का संतुलित मात्रा में सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। इन दालों में मौजूद गुण और पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक, डायटीशियन से जानें रेसिपी
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों को ऊपर बताये गए फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इस परेशानी के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version