Can We Eat Custard Apple in Pregnancy: प्रेगनेंसी में महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान असंतुलित और अनहेल्दी खानपान की वजह से महिलाओं की परेशानियां बढ़ सकती हैं। यही कारण है कि डॉक्टर प्रेगनेंसी में महिला को पौष्टिक और हेल्दी चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इस दौरान कुछ चीजों का सेवन करने से बचना भी चाहिए। लेकिन ज्यादातर महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती हैं कि प्रेगनेंसी में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं? प्रेगनेंसी में शरीफा खाने को लेकर भी महिलाऐं असमंजस में रहती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान शरीफा खाना चाहिए या नहीं और इसका सेवन करते समय किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?
प्रेगनेंसी में शरीफा खा सकते हैं या नहीं?- Can We Eat Custard Apple in Pregnancy?
प्रेगनेंसी के दौरान शरीफा खाने को लेकर अक्सर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं। एशियन जर्नल ऑफ रिसर्च इन केमिस्ट्री एंड फार्मास्यूटिकल साइंसेज में प्रकाशित एक शोध में यह कहा गया है कि प्रेगनेंसी में शरीफा खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलाने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रेगनेंसी में शरीफा खाने से महिला समेत गर्भ में पल रहे शिशु को भी बहुत फायदा मिलता है। शरीफा में फाइबर, आयरन, विटामिन बी 6, विटामिन सी, मैग्नीशियम और नेचुरल शुगर पाए जाते हैं। प्रसव के दौरान होने वाली पीड़ा को भी कम करने के लिए संतुलित मात्रा में शरीफा खाना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: Pregnancy Sixth Month Diet : प्रेगनेंसी के छठें महीने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?
प्रेगनेंसी में शरीफा खाने के फायदे- Eating Custard Apple In Pregnancy Benefits
कई शोध और अध्ययन में भी इस बात की पुष्टि की गयी है कि प्रेगनेंसी के दौरान शरीफा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-
- प्रेगनेंसी में शरीफा खाने से आपकी और गर्भ में पल रहे शिशु की आंखे ठीक होती हैं।
- इसमें मौजूद विटामिन शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में फायदेमंद है।
- कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
- कार्डियक अरेस्ट जैसी परेशानियों से मुक्ति दिलाने में फायदेमंद।
- पेचिश की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।
प्रेगनेंसी में शरीफा खाने से जुड़ी सावधानियां
प्रेगनेंसी के दौरान संतुलित मात्रा में ही शरीफा खाना चाहिए। कुछ महिलाओं को इसका सेवन करने से दिक्कत भी हो सकती है। प्रेगनेंसी में अधपका शरीफा नहीं खाना चाहिए इसके अलावा शरीफा का बीज निगलने से बचना चाहिए। अगर आप जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या से ग्रसित हैं, तो इसका सेवन करने से बचें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version