प्रेगनेंसी के छठें महीने में आपको तेज भूख लगती है। दरअसल इस समय तक आते हुए आपका और बच्चे दोनों का वजन बढ़ता है। ऐसे में आपको कुछ समय बाद हमेशा कुछ न कुछ खाने का मन करता है। प्रेग्नेंसी के छठे महीने में आपको भूख बहुत तेजी लगती है। इसलिए आपको अपनी डाइट ऐसी रखनी चाहिए कि आप हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाएं और पानी पीते रहें। यह आपके और बच्चे के लिए जरूरी है। इस समय आपको अपने आहार में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, फैट व कार्ब्स शामिल कर सकते हैं। यह बच्चे और मां की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा आपको थोड़ी बहुत एक्टिविटी भी करने की जरूरत होती है ताकि शरीर में मूवमेंट बना रहे। प्रेगनेंसी के छठें महीने में गर्भ में बच्चे का हलचल भी आपको महसूस होती है। हालांकि इस दौरान आपको किसी तरह की यात्रा नहीं करनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर छोटी यात्रा करें। इसके अलावा आप बहुत अधिक भारी चीजें न उठाएं। इससे आपको और बच्चे दोनों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा कोशिश करें कि एक बार में बहुत अधिक खाना न खाएं। इससे कब्ज और अपच की दिक्कच हो सकती है। प्रेगनेंसी के छठें महीने में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की गुड़गांव की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से।
प्रेगनेंसी के छठें महीने में ऐसी रखें डाइट
1. प्रेगनेंसी के छठें महीने आप सुबह के खाने में स्प्राउट और सोया मिल्क ले सकते हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है।
2. इसके अलावा आप फ्रूट सलाद या ताजा फलों से बना जूस और टोस्ट खा ले सकते हैं। कोशिश करें कि घर पर बनी ही चीजें खाएं।
3. सुबह के नाश्ते में आप पीनट बटर और ब्रेड के साथ बादाम मिल्क या नॉर्मल दूध भी पी सकते हैं।
4. अगर आपको सुबह ड्राई फ्रूट्स या नट्स खाना है, तो आपको इसे रात में ही भिगोने दे देना चाहिए। ड्राई चीजों को हमेशा रात भर भिगोने के बाद खाएं। इससे डिहाईड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है।
5. प्रेगनेंसी के छठें महीने आप चाहे तो अपनी साधारण डाइट भी फॉलो कर सकते हैं। इसमें आप भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए।
दोपहर के खाने में ये खाएं
1. दोपहर के खाने में आप विटामिन सी भरपूर सलाद का सेवन करें। इसमें कई तरह के फल, सब्जियां और बीजों का मिश्रण इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. दोपहर के खाने में आप पराठा, दही और पनीर की सब्जी खा सकते हैं।
3. इसके अलावा आप नॉनवेज में मरकरी फ्री मछली, ब्राउन राइस और रायता का सेवन कर सकते हैं।
4. आप चाहे तो रोटी, हरी सब्जियां और दाल का सेवन भी कर सकते हैं।
5. आपको हमेशा खाना अच्छे से चबाकर खाना है। इससे खाने का पाचन अच्छे से होता है। साथ ही अपच की दिक्कत भी नहीं होती है।
इसे भी पढे़ं- प्रेगनेंसी के पांचवें महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
शाम के स्नैक्स में इन चीजों को शामिल करें
1. शाम में आप मूड ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर हर्बल चाय भी पी सकते हैं। इसके साथ आप कोई घर के बने स्नैक्स का सेवन भी कर सकते हैं।
2. आप शाम में चना, राजमा और काबली चना को उबालकर इसकी चाट बना सकते हैं। इसमें थोड़ी मात्रा में आप चाट मसाला डाल सकते हैं।
3. शाम या सुबह में आप नारियल पानी पी सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
4. इसके अलावा आप शाम में भिगोएं ड्राई फ्रूट्स और दूध का सेवन कर सकते हैं।
रात के खाने में इन चीजों का सेवन करें
1. रात के खाने को आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर रखें। ताकि पाचन तंत्र सही रहे।
2. डिनर में आप रोटी, हरी सब्जी और राइस खा सकते हैं। इसमें आप रायता और दाल भी ले सकते हैं।
3. रात में नॉनवेज में आप चिकन और ब्राउन राइस, सलाद के साथ ले लें।
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version