
Apricots Benefits In Diabetes: खुबानी उत्तरी भारत में पाए जाने वाला फल है। इस गुठलीदार फल का स्वाद काफी मीठा होता है। स्वाद के साथ इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसे सूखाकर ड्राई फ्रूट्स की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फाइबर के साथ एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और इससे बीमारियों का खतरा कम होता है। खुबानी को कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज कंट्रोल रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। फाइबर होने के कारण इसे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। खुबानी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे डायबिटीज में भी खाया जा सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, वो डेली डाइट में खुबानी शामिल कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटीज में इसके सेवन से क्या फायदे मिलते हैं? इस बारे में हमें जानकारी दी नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी सिन्हा ने।
डायबिटीज में खुबानी खाना किस तरह फायदेमंद है? How Apricots are Beneficial In Diabetes
खुबानी में मौजूद पोषक तत्व और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे डायबिटीज के लिए फायदेमंद बनाते हैं-
ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है- Control Blood Sugar
अन्य फलों के मुकाबले खुबानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 34 होता है जो डायबिटीज में सेफ है। इसके सेवन से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ती है और इससे डायबिटीज मेंटेन रहती है।
फाइबर से भरपूर है- Fiber Content
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर्स फाइबर से भरपूर चीजें खाने की सलाह देते हैं। खुबानी में फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से बॉडी में शुगर बनना धीमा हो जाता है और इससे डाइजेशन इंप्रूव होता है। इससे ब्लड शुगर स्पाइक होने की संभावना भी कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- सूखी खुबानी ज्यादा खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, सीमित मात्रा में करें सेवन
कैलोरी कम होती है- Low Calories
डायबिटीज में कुछ लोगों का वजन भी बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे में लो कैलोरी वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। खुबानी में कैलोरी कम पाई जाती है। ऐसे में यह एक परफेक्ट स्नैक्स ऑप्शन होता है। इसके सेवन से डायबिटीज में वेट मेंटेन रखना आसान हो सकता है।
पोषक तत्वों से भरपूर- Nutritional Value
डायबिटीज में कई चीजों को खाने की मनाही होती है। ऐसे में कई बार न्यूट्रिशन पूरा करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप खुबानी खाते हैं तो इससे आपको कई पोषक तत्व मिलेंगे। खुबानी में विटामिन सी के साथ विटामिन ए, बीटा केरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए खाएं सूखी खुबानी, पेट होगा साफ
पोटेशियम के भरपूर है- Potassium
डायबिटीज की समस्या में ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज में खुबानी जरूर खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है। पोटेशियम होने के कारण खुबानी खाने से ब्लड प्रेशर रेगुलेट रहता है।
डायबिटीज में खुबानी खाना फायदेमंद है। लेकिन इसके साथ ही मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप कई खुबानी एक साथ खाते हैं, तो शुगर स्पाइक होने का खतरा हो सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version