Doctor Verified

सोंठ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

Sonth Water Benefits: सोंठ का पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम में भी काफी आराम मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोंठ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

Sonth Water Benefits In Hindi: सोंठ सूखे अदरक को कहा जाता है। अदरक की तरह ही सोंठ भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलिक एसिड और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आमतौर पर सोंठ का सेवन चाय, दूध या लड्डू में मिक्स करके किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो सोंठ को पानी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। सोंठ का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम, खांसी और पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी राहत मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। तो आइए, इस लेख में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं सोंठ का पानी पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका -


इस पेज पर:-


सोंठ का पानी पीने के फायदे - Sonth Water Benefits In Hindi

पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखे

गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हमें अक्सर कई तरह की पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सोंठ का पानी पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पेट में दर्द, गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, उल्टी और मतली में भी सोंठ का पानी पीने से जल्द राहत मिल सकती है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए 

सोंठ का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण संक्रमण से लड़ने और मौसमी बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। सोंठ के पानी का सेवन करने से सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या से भी जल्द राहत मिल सकती है।

Sonth-Water-Benefits

वजन घटाने में मददगार 

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो सोंठ के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जो फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इस तरह यह वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं दालचीनी का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सूजन दूर करे 

शरीर में सूजन होने पर सोंठ के पानी का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप बदलते मौसम में जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

सिरदर्द से राहत दिलाए

सोंठ का पानी पीने से माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या में काफी लाभ मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड सिरदर्द से आराम दिला सकते हैं। सोंठ का पानी पीने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है, जिससे सिरदर्द से जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: रात को खाना खाने के बाद पिएं अदरक-लौंग का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

सोंठ का पानी कैसे बनाएं - How To Make Sonth Water

  • सबसे पहले 1 लीटर पानी में आधा छोटा चम्मच सोंठ का पाउडर डालें।
  • अब पानी को तब तक धीमी आंच पर उबालें, जब तक ये 3/4 ना रह जाए।
  • अब आप दिनभर में इसका सेवन करते रहें।
  • सोंठ के पानी को सिप-सिप कर थोड़ा-थोड़ा पीना चाहिए।

सोंठ का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आप प्रेग्नेंट हैं या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह विडियो भी देखें

Read Next

अंडे और स्पर्म की क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, गर्भधारण में नहीं होगी परेशानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version