सुबह खाली पेट पिएं दालचीनी का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Cinnamon Water On Empty Stomach: सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर सकती हैं। जानें इसके 5 फायदे -
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट पिएं दालचीनी का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Cinnamon Water On Empty Stomach In Hindi: भारतीय रसोई में दालचीनी का इस्तेमाल एक मसाले के रूप में किया जाता है। इसकी तेज सुगंध और फ्लेवर से भोजन का स्वाद बढ़ जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। दालचीनी कई औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं। वैसे तो दालचीनी का इस्तेमाल कई तरह की डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है? इसके नियमित सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। यह वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने तक में मददगार साबित हो सकता है। तो आइए, इस लेख में मायहेल्थबडी की डाइटीशियन अंतरा देबनाथ से जानते हैं कि खाली पेट दालचीनी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं-

खाली पेट दालचीनी का पानी पीने के फायदे - Benefits Of Cinnamon Water On Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत होती है

सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में, अगर आप नियमित रूप से खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार 

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो दालचीनी के पानी का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा, सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से आपको दिन में भूख कम लगती है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।

Cinnamon-Water-Benefits

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज की समस्या में सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जिसकी वजह से मधुमेह में इसका सेवन लाभदायक होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: काली मिर्च की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखे

सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से पाचन-तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें मौजूद पॉलीफिनाल पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से आपको पेट में जलन, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। पेट में संक्रमण की समस्या में भी दालचीनी के पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

शरीर की सूजन को दूर करे 

सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से शरीर में सूजन की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से जोड़ों में सूजन और दर्द की शिकायत भी दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में दालचीनी की चाय पीने के फायदे, जानें सही तरीका

दालचीनी का पानी कैसे बनाएं - How To Make Cinnamon Water In Hindi

इसके लिए आप एक इंच दालचीनी के टुकड़े को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और फिर इसका सेवन करें। इसके अलावा, आप चाहें तो गर्म पानी में दालचीनी का पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपकी सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, तो हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

Read Next

Period Fatigue: पीर‍ियड्स में महसूस होती है थकान तो फॉलो करें एक्‍सपर्ट के बताए ये 5 डाइट ट‍िप्‍स

Disclaimer