
Benefits Of Drinking Shatavari Tea: शतावरी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होने के साथ शरीर हेल्दी भी रहता है। शतावरी आयुर्वेद हर्ब है, इसकी चाय बनाकर पी जा सकती हैं। यह चाय हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या दूर होने के साथ एंग्जाइटी की समस्या से भी देती है। यह चाय तनाव को कम करने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर करती है। शतावरी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन सी। इसके सेवन से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स और फर्टाइल की समस्या भी दूर होती है। यह चाय शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखती है। शतावरी की चाय पीने से शरीर की कमजोरी में भी आराम मिलता है। यह चाय मूड स्विंग्स की समस्या से भी राहत देती है। शतावरी की चाय पीने के अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
इस पेज पर:-
पीरियड्स में होने वाली समस्या को दूर करें
शतावरी की चाय पीने से पीरियड्स में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है। यह चाय पीने से पीरियड्स समय पर होते हैं और पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। यह चाय कई बीमारियों से बचाती है। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्मोन के असंतुलन को भी ठीक करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करें
शतावरी की चाय में मौजूद विटामिन सी मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव करता हैं। यह चाय पीने से मानसून में होने वाली वायरल बीमारियों से भी शरीर की रक्षा होती है। यह चाय शरीर को हेल्दी रखने के साथ कई बीमारियों को भी दूर करती हैं।

कमजोरी दूर करें
अगर आप जल्दी थकान जाते हैं, तो शतावरी की चाय पी जा सकती हैं। शतावरी में मौजूद आयरन कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर की थकान को भी दूर करते है। शतावरी की चाय पीने से शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- सीने में जलन को कम करने के लिए पिएं ये हर्बल ड्रिंक, तेजी से मिलेगा फायदा
पेट की समस्याओं के लिए फायदेमंद
शतावरी की चाय पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। यह चाय एलिमेंट्री कैनाल में गैस बनने से रोकती है। इस कारण पेट में गैस के अपच और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। यह चाय खाने को पचाने के साथ पेट दर्द को भी दूर करती हैं।
प्रजनन क्षमता में फायदेमंद
आज के समय में महिलाओं में कई बार लो फर्टिलाइजेशन की समस्या होती है। जिसका असर प्रजनन क्षमता पर पड़ता है। शतावरी की चाय पीने से ओव्यूलेशन समय पर होता है। इस कारण प्रेग्नेंसी के चांसेज भी बढ़ते हैं।
शतावरी की चाय बनाने का तरीका
शतावरी की चाय बनाने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच शतावरी पाउडर को लेकर मिला लेना है। आपकी शतावरी की चाय तैयार है। यह चाय रात को डिनर करने के बाद पीनी है।
शतावरी का चाय पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Read Next
मानसून में पित्त दोष को शांत करने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version