Benefits Of Drinking Mint Buttermilk: गर्मी में अधिकतर लोग छाछ पीना पसंद करते हैं। छाछ शरीर को ठंडा रखने के साथ कई बीमारियों को भी ठीक करती है। छाछ पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। छाछ पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में प्लेन छाछ के साथ पुदीना छाछ भी पी जा सकती है। छाछ में पुदीना मिलाकर पीने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। पुदीना पेट की जलन को शांत करके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। गर्मियों में इसे खाने के समय पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छाछ में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी आदि पाया जाता है। वहीं पुदीना में पाए पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स कई बीमारियों से शरीर को बचाते है। आइए जानते हैं गर्मियों में पुदीना छाछ पीने के अन्य फायदों के बारे में।
शरीर को डिटॉक्स करे
जी हां, गर्मियों में पुदीना छाछ पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। पुदीना छाछ आंतों की सफाई करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। नियमित पुदीना वाली छाछ का सेवन करने से आंतों की कई समस्याएं आसानी से दूर होती है।
पेट को ठंडा रखे
गर्मियों में अक्सर हीट स्ट्रोक और लू चलने के कारण पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में पुदीना वाली छाछ पीने से पेट ठंडा रहने के साथ पेट संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। पुदीना वाली छाछ पीने से शरीर का मेटॉबोलिज्म तेज होता है और खाना आसानी से पचता है।
हाई बीपी में मददगार
पुदीना हाई बीपी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका छाछ के साथ सेवन करने से हाई बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पुदीना वाली छाछ नसों को आरम देती है और ब्लड वेसेल्स को साफ करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- पेट की चर्बी को घटाने के लिए पिएं ये 5 नैचुरल ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर
पेट की गैस के लिए फायदेमंद
गर्मियों में अक्सर ज्यादा तला भुना खाने की वजह से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में पुदीने वाली छाछ के सेवन से पेट की गैस दूर होती है और खाना पचाने में मदद मिलती है। पुदीना और छाछ भूख को बढ़ाने के साथ पेट की जलन को भी शांत करते हैं।
एनीमिया में फायदेमंद
गर्मी में पुदीना वाली छाछ पीने से एनीमिया की समस्या में लाभ होता है और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। ये भूख को बढ़ाकर थकावट को दूर करती है। गर्मी में इसे लंच के समय पीया जा सकता है। ये भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
पुदीना वाली छाछ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version