Doctor Verified

आपकी कई समस्याएं दूर कर सकता है मेथी दाने और छुहारे के पानी, जानें फायदे

मेथी दाना और छुहारे का पानी पीने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। आइए इस कॉम्बिनेशन का पानी पीने से होने वाले फायदे जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आपकी कई समस्याएं दूर कर सकता है मेथी दाने और छुहारे के पानी, जानें फायदे


Benefits of Drinking Fenugreek Seeds and Dates Water Daily : आयुर्वेद में मेथी के दानों और छुहारे दोनों का अलग-अलग सेवन करने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। ये दोनों चीजें अलग खाने से आप खुद को कई समस्याओं से बचा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मेथी दाने और छुहारे का सेवन साथ में किया जाए, तो क्या होगा? अगर नहीं, तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम मेथी दाने और छुहारे का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। हमें इस बारे में जानकारी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा ने दी है। ऐसे में आइए इस जबरदस्त कॉम्बिनेशन से शरीर को होने वाले लाभों के बारे में और इस पानी को बनाने का तरीका जानते हैं।

मेथी और छुहारे का पानी कैसे बनाएं?- How to Make Fenugreek Seeds and Dates Water

methi dana and dates water

मेथी दाने और छुहारे के पानी को बनाने के लिए आपको कोई राकेट साइंस नहीं लगानी है। इसके लिए आपको मेथी दाने और छुहारों को रात भर पानी में भिगोकर रखना है। अब सुबह उठकर इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें। अब मेथी के दाने और छुहारों को छानकर अलग से रख लें। आपका पानी तैयार है, आप इस पानी में भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक मिलाकर पी सकते हैं। इसके बाद भीगे हुए मेथी दानों और छुहारों को चबाकर-चबाकर खा लें। इससे कुछ भी चीज बर्बाद नहीं होगी और शरीर को कई फायदे हो सकते हैं।

मेथी दाने और छुहारे का पानी पीने के फायदे-  Benefits of Drinking Fenugreek Seeds and Dates Water

जोड़ों के दर्द से राहत

मेथी दानों और छुहारे के पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या से बचा जा सकता है। अगर आप जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या से बचना चाहते हैं, तो इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें। आपको बहुत जल्दी परिणाम दिखने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में मेथी की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

वजन कम हो सकता है

अगर आप वजन घटना चाहते हैं, तो इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इस पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।  

पाचन-तंत्र में होगा सुधार

जैसा हमने आपको बताया की इस पानी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे पाचन-तंत्र को फायदा होता है। यह पानी पेट की गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करता है। इससे मल सॉफ्ट हो जाता है और आसानी से बाहर आ जाता है।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Robin Sharma (@dr.sharmarobin)

स्किन के लिए फायदेमंद

भीगी हुई मेथी और छुहारे का पानी पीने से स्किन को भी फायदे हो सकते हैं। यह पानी स्किन एलर्जी को कम करता है। इस पानी के सेवन से स्किन को पोषण मिलता है और चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।

इसे भी पढ़ें- घी में मेथी भूनकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

आप रोजाना सुबह उठकर मेथी दाने और छुहारे का पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों ही चीजों में पोषक-तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में आप बेझिझक होकर इस पानी और भीगे हुए मेथी दाने व छुहारे के कॉम्बिनेशन का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

एप्पल साइडर विनेगर (सेब के सिरके) के सेवन का सही तरीका क्या है? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer