प्रेगनेंसी में खाली पेट नारियल पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

गर्भावस्था के समय खाली पेट नारियल पानी का सेवन मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में खाली पेट नारियल पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे


गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए बहुत अहम होता है। हर महिला इस समय ऐसी चीजों का सेवन करना चाहती है, जो उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए फायदेमंद हो। महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरानबहुत सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए प्रेगनेंसी में हर महिला को हेल्दी खाने की  सलाह दी जाती है। स्वस्थ रहने के लिए आपको नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नार‍ियल पानी में क्‍लोराइड, इलेक्‍ट्रोलाइट्स, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन सी आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शिशु के विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं। महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी के समय खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में।

कब्ज की परेशानी को करे कम

प्रेगनेंसी में कब्ज की परेशानी एक आम समस्या है। इस समय पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिस कारण कब्ज की समस्या रहने लगती है। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

मॉर्निग सिकनेस की समस्या को करे दूर

प्रेगनेंसी में मॉर्निग सिकनेस की समस्या अधिकतर महिलाओं को होती है। इस समस्या से निपटने के लिए आप सुबह उठकर खाली पेट नार‍ियल पानी का सेवन कर सकती हैं। नार‍ियल पानी की तासीर ठंडी होती है, जिस कारण इसको पीने से अपच और उल्टी की समस्या नहीं होती। इसको पीने से थकान दूर होने के साथ शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। नारियल पानी में कैलोरी भी नहीं होती, जिस कारण मोटापा भी नहीं बढ़ता।

भ्रूण के विकास के लिए जरूरी तत्व मिलते हैं

नारियल पानी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं, जो शिशु के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। नारियल पानी को खाली पेट पीने से भ्रूण का विकास अच्छे से होता है।  

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

गर्भावस्‍था के दौरान खाली पेट नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिस कारण महिला को सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या आसानी से नहीं हो पाती। नारियल पानी नियमित पीने से महिला को यूरिन इंफेक्शन की समस्या भी नहीं होती है।

coconut water during Pregnancy

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है

नारियल पानी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ठीक रहती है। नारियल पानी में फैट की मात्रा नहीं होती। जिस कारण ये बीपी और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। खाली पेट नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-प्रेगनेंसी के दौरान गर्भ में शिशु का वजन कैसे बढ़ाएं?

नियमित गर्भावस्था के समय नारियल पानी पीना महिला के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार खाली पेट पीने से महिला को समस्या हो सकती है। ऐसे में बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन शुरू न करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

ब्रेस्ट के आसपास इंफेक्शन हो गया? इसे दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version