Exercise Benefits For Skin and Hair: एक्सरसाइज हमें फिट और एक्टिव रहने में मदद करती है। इसका कनेक्शन सिर्फ फिजिकल हेल्थ नहीं मेंटल हेल्थ से भी है। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कई बीमारियों में राहत मिलती है। इतना ही नहीं, त्वचा और बालों के लिए भी एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। रोज एक्सरसाइज करने से त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याएं ठीक होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह किस तरह से त्वचा और बालों को फायदा करती है? आइये इस लेख के माध्यम से जानें इसका उत्तर।
त्वचा और बालों के लिए एक्सरसाइज के फायदे- Benefits of Exercise For Skin and Hair Health
स्किन क्लीन होती है- Clean the Skin
एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो इम्प्रूव होता है। इससे त्वचा से टॉक्सिन निकलते हैं। यह ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो को तेज करने में मदद करती है। इससे स्किन पोर्स खुलते हैं और त्वचा से टॉक्सिन बाहर आते हैं। इस तरह से एक्सरसाइज करने से स्किन क्लीन रहती है।
स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है- Naturally Glowing Skin
अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी स्किन क्लीन होती है। इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है और स्किन हेल्दी रहती है। स्किन क्लीन होने के लिए गट क्लीन होना भी जरूरी है। एक्सरसाइज करने से पेट भी साफ रहता है जिससे त्वचा पर भी निखार बना रहता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और हेल्दी
हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है- Helps in Hair Growth
जब हम वर्कआउट करते हैं तो इससे स्कैल्प में भी ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे ब्लड सेल्स को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इससे हेयर फॉलिकल्स हेल्दी होते हैं और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इससे हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। स्ट्रेस भी बालों के झड़ने की वजह होता है। लेकिन वर्कआउट करने से स्ट्रेस कम होता है और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है।
हेयर हेल्दी और शाइनी होते हैं- Healthy and Shiny Hair
एक्सरसाइज करने से स्कैल्प में नेचुरल ऑयल प्रड्यूज होता है। इससे स्कैल्प को मॉइस्चर मिलता है और बालों में शाइन आती है। एक्सरसाइज की आदत बालों को शाइनी और हेल्दी दोनों बनाती है।
इसे भी पढ़ें- एक हफ्ते में कितने दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं- Reduce Skin Related Problems
एक्सरसाइज करने से स्किन को मॉइस्चर लॉक करने में मदद मिलती है। इससे स्किन हाइड्रेट और हेल्दी रहने में मदद मिलती है। स्किन क्लीन और हेल्दी रहने से त्वचा की समस्याओं का खतरा भी कम होता है।
त्वचा और बालों के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
त्वचा और बालों के लिए सभी एक्सरसाइज फायदेमंद होती हैं। अगर आप रोज योगासन करते हैं, तो यह त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होगा। कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से भी बाल हेल्दी रहते है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप 30 मिनट रोज एक्सरसाइज जरूर करें।
इस तरह से डेली एक्सरसाइज त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।