Doctor Verified

इस बदलते मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें रागी, मिलेंगे कई फायदे

Benefits of consuming ragi: रागी का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। जानें बदलते मौसम में रागी खाना क्यों ज्यादा फायदेमंद है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
इस बदलते मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें रागी, मिलेंगे कई फायदे

Health Benefits of Ragi: बदलते मौसम के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। इसलिए ऐसे में डाइट पर खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बदलते मौसम में तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी जाती है, साथ ही गर्म तासीर वाली चीजें डाइट में शामिल करना भी फायदेमंद माना जाता है। वहीं बदलते मौसम में रागी खाना भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, रागी की तासीर गर्म होती है जिससे यह बदलते मौसम में शरीर को गर्म रखने में मददगार हो सकती है। 

Ragi benefits

बदलते मौसम में रागी खाने के फायदे- Ragi Benefits For Changing Weather

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो रागी खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जिससे इसका सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। रागी हल्की होती है, इसलिए अगर आपका पेट खराब है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

वजन घटाने में मदद करे

वजन घटाने के लिए रागी एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह ग्लूटन फ्री होती है, साथ ही इसमें अधिक फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने के लिए मददगार है। इसमें कैलोरी और फैट्स कम होता है, जिससे यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- मानसून में खाएं रागी के आटे से बनी रोटी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

भूख कंट्रोल रखने में मदद करे

बदलते मौसम के साथ भूख ज्यादा बढ़ने लगती है। ऐसे में रागी के सेवन से भूख को कंट्रोल रखा जा सकता है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जिससे इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। 

हड्डियों के लिए फायदेमंद

बदलते मौसम खासकर सर्दियों के दौरान शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती है, साथ ही हड्डियों में दर्द रहने लगता है, ऐसे में आप रागी का सेवन कर सकते हैं। इसमें आवश्यक विटामिन्स के साथ कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद कर सकता है।  

इम्यूनिटी बनाए रखे

रागी के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी भी बनी रहती है। यह बदलते मौसम के साथ शरीर में गरमाहट बनाए रखती है, और बीमारियों के खतरे को कम करती है। इसलिए बदलते मौसम में रागी के पकवान खाने फायदेमंद माने जाते हैं। 

इसे भी पढ़े- रागी का राब खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

एनर्जी बनाए रखे

रागी के सेवन से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। इसलिए बदलते मौसम में इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। 

बदलते मौसम में रागी को डाइट में कैसे शामिल करें- How To Consume Ragi In Changing Weather

  • आप रागी और गुड़ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं
  • रागी का सूप डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। 
  • रागी की रोटी, रागी चीला या रागी से डोसा बनाकर खाया जा सकता है। 
  • आप बच्चों के लिए रागी के बिस्किट या रागी के कप केक बना सकते हैं।  

इन तरीको से बदलते मौसम में रागी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है जुकिनी, जानें इसे खाने का तरीका और अन्य फायदे

Disclaimer