Expert

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है जुकिनी, जानें इसे खाने का तरीका और अन्य फायदे

हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने के लिए आप डाइट में जुकिनी को शामिल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे   
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है जुकिनी, जानें इसे खाने का तरीका और अन्य फायदे

Zucchini Benefits for Heart: शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल की वजह से लोगों को हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संतुलित आहार न लेने के कारण आज के समय में हार्ट संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ गया है। इसी वजह से हृदय रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हृदय रोग के पीछे अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो डाइट में संतुलित और पौष्टिक आहार को शामिल कर आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता के मुताबिक सलाद में खाए जाने वाला जुकिनी हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आगे जानते हैं इससे होने वाले अन्य फायदे और इसे डाइट में शामिल करने का तरीका। 

हार्ट हेल्थ के लिए जुकिनी के फायदे - Zucchini Benefits for Heart Health In Hindi  

दिल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर

जुकिनी में विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। यह पोटेशियम का अच्छा सोर्स है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और स्ट्रोक व हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है। इसके अतिरिक्त, जुकिनी में मात्रा में विटामिन सी प्रदान करती है, जो रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर करता है और हृदय प्रणाली में सूजन को कम करने में सहायक होता है।

कैलोरी की मात्रा कम होना 

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद जुकिनी में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है। कम कैलोरी होने के कारण इससे मोटापा कंट्रोल रहता है और इससे हृदय रोग का जोखिम कम हो जाता है। वहीं, इसमें मौजूद हाई फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में मदद करता है। 

Zuccihini benefits for heart

बीपी को करें नियंत्रित 

हाई बीपी को हार्ट डिजीज में मुख्य भूमिका निभाता है। जुकिनी में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नेचुरली रुप से कंट्रोल करने में सहायक होता है। पोटेशियम एक वैसोडिलेटर के रूप में कार्य करता है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और हृदय प्रणाली पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है। इसी वजह से आप जुकिनी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

एंटीऑक्सीडेंट युक्त

जुकिनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जिसमें विटामिन सी और कैरोटीनॉयड जैसे विभिन्न फाइटोन्यूट्रिएंट्स शामिल होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट हृदय को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं, यह एक ऐसी स्थिति जिसमें धमनियों में प्लाक जमा हो जाता है। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से जुकिनी का सेवन कर सकते हैं। 

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार

जुकिनी में ग्लाइसेमिन इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होती है। इसके अलावा, ब्लड शुगर में मौजूद फाइबर ब्लड में शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे डायबिटीज के लोगों को हार्ट डिजीज होने का जोखिम कम हो जाता है। 

जुकिनी को डाइट में कैसे शामिल करें? - How To Eat Zucchini For Heart Health In Hindi 

  • ज़ुकिनी सूप: ज़ुकिनी का आप सूप में डालकर सेवन कर सकते हैं। इसका सूप लोगों को पसंद आता है। 
  • ग्रिल्ड जुकिनी: जुकिनी के पतले टुकड़े काटें। इसके बाद इसे जैतून के तेल से ब्रश करें, अपनी पसंदीदाु के साथ इसे नरम होने तक ग्रिल करें। 
  • वेज रोल: वेल रोल बनाते समय आप अन्य सब्जियों के साथ ही जुकिनी को भी रोल में शामिल कर सकते हैं। 
  • जुकिनी का सलाद: स्टिमड सलाद के लिए आप जुकिनी को हल्का सा स्टिम कर लें। इसके बाद आप गाजर, खीरा, क्रॉन, टमाटर आदि के साथ जुकिनी को भी मिक्स कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पहाड़ी सब्जी 'रामकरेला' खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें बनाने का तरीका

हार्ट डिजीज को कम करने के लिए आप जुकिनी का सेवन कर सकते हैं। यह एक स्वादिष्ट सब्जी होती है।  इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाव करते हैं।

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार स्प्राउट्स का सेवन करते समय ध्यान रखें ये 3 नियम, मिलेंगे भरपूर लाभ

Disclaimer