Expert

पहाड़ी सब्जी 'रामकरेला' खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें बनाने का तरीका

पहाड़ी क्षेत्र में पाए जाने वाले राम करेला से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आगे जानते हैं इसके फायदे  
  • SHARE
  • FOLLOW
पहाड़ी सब्जी 'रामकरेला' खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें बनाने का तरीका


Benefits Of Ram Karela For Health: भारत में कई तरह की सब्जियां पाई जाती है। इन सब्जियों के अपने कई फायदे होते हैं। इस तरह राम करेला भी एक बेहतरीन सब्जी है। जिन लोगों ने इसको खाया है वो इसके स्वाद और पौष्टिकता को भुला नहीं पाए होगे। यह सब्जी मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती है। यह सब्जी केवल पहाड़ी इलाकों में ही पैदा होती है। करेले की तरह ही दिखने वाले राम करेले की सब्जी भी पौष्टिक गुण से भरपूर होती है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जात है। इसके अलावा, डायबिटीज के रोगियों के लिए भी यह किसी वरदान से कम नहीं होती है। इसमें कैल्शियम और पौटेशियम में अधिक मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त बनाए रखने में मदद करता है। आगे डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट ऋपसी अरोड़ा से जानेंगे कि राम करेले से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही इसके खाने का तरीका भी आगे बताया गया है। 

रामकरेला खाने के फायदे - Benefits Of Ram Karela For Health in Hindi 

पोषक तत्वों से भरपूर

राम करेला एक पोषण तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को बेहतर करता है। इसके अलावा, विटामिन ए आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त, राम करेले में आहार फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना 

राम करेला ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। राम करेला के नियमित सेवन से इंसुलिन का लेवल सही बना रहता है। जिससे यह डायबिटीज वाले व्यक्तियों या जिन लोगों का ब्लड शुगर बाउंड्री लाइन पर है उनके लिए रामकेरेला से जोखिम कम हो जाता है। 

ram kerela benefits for health

एंटीऑक्सीडेंट गुण

राम करेला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये एंटीऑक्सीडेंट कई पुरानी बीमारियों को रोकने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं। राम करेला में फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और कैरोटीनॉयड जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों में योगदान करते हैं।

मोटापे को कंट्रोल करें 

राम करेला में कैलोरी कम मात्रा में होती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आपके बार-बार खाने की आदत कम हो जाती है और आपका मोटापा कम होने लगता है। 

खून की कमी से बचाता है

राम करेला में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन न सिर्फ आंतरिक रूप से बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए आपको खून की कमी से बचाने में सहायक होता है। इससे आपका खून साफ रहता है और त्वचा में चमक आती है। 

राम करेला का सेवन कैसे करें - How To Eat Ram Karela In Hindi 

  • भरवां करेला: राम करेले को खोखला करें और उनमें मसालों, जड़ी-बूटियों और अन्य सब्जियों का स्वादिष्ट मिश्रण भरें। फिर, उन्हें नरम होने तक पकाएं।
  • करी: राम करेला को करी या स्टू में मिलाया जा सकता है, जहां यह अन्य सामग्रियों के स्वाद को सोख लेगा और इसकी प्राकृतिक कड़वाहट को कम कर देगा।
  • सूप: अनोखे स्वाद और अतिरिक्त पोषण के लिए राम करेला को सूप में मिलाएं।
  • अचार: मसाले के रूप में आनंद लेने के लिए राम करेला का अचार या चटनी बनाएं।

इसे भी पढ़ें : करेला खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, कई बीमारियां रहती हैं कंट्रोल

राम करेले का सेवन आप नियमित रूप से कर सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान दें कि किसी भी चीज का सेवन अधिक करने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। आप राम करेले के फायदों को जानेने के बाद इस सीमित मात्रा में रोज खा सकते हैं। 

Read Next

सलाद में मिलाकर खाएं धूप में सूखे टमाटर और भुने हुए लहसुन, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer