Expert

भूमि पाद मस्तकासन करने से मजूबत होंगी गर्दन, पीठ और पैरों की मसल्स, जानें इसके अन्य फायदे

भूमि पाद मस्तकासन न सिर्फ महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों के लिए भी लाभकारी है। इससे मांसपेशियां मजबूत होंगी और ओवर ऑल हेल्थ भी बेहतर होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
भूमि पाद मस्तकासन करने से मजूबत होंगी गर्दन, पीठ और पैरों की मसल्स, जानें इसके अन्य फायदे

Benefits Of Bhumi Pada Mastakasana In Hindi: कुछ लोग रोजाना योगासन करते हैं। ऐसा करके वे खुद को फिट रखते हैं। यही नहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप रोजाना योग करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है और संक्रमण से लड़ने की क्षमता में भी सुधार होता है। इस तरह देखा जाए, तो योगासनों से हमारे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। ऐसा ही एक योगासन हे, भूमि पाद मस्तकासन। यह आसन हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इस लेख में हम इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे। योगाचार्य अनिल मुद्गल (दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) से जानें इसके फायदे।

benefits of yogasana

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

भूमि पाद मस्तकासन नियमित रूप से करने पर मस्तिष्क की ओर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे स्किन पर काफी अच्छा असर पड़ता है। जब आप इस आसन को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं, तो चेहरा ग्लोइंग बनता है और आपके चेहरे पर निखार नजर आने लगता है। यही नहीं, इस आसन की मदद से शरीर के सभी अंगों में रक्त प्रवाह बेहतर होता है, जिससे शरीर के हर हिस्से में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच पाता है।

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day: इन 4 बीमारियों से ग्रस्त लोगों को नहीं करना चाहिए सर्वांगासन, जानें सावधानियां

गर्भाशय के लिए लाभकारी

भूमि पाद मस्तकासन महिलाओं के लिए विशेषकर लाभकारी है। इस आसन की मदद पेल्विक एरिया की ओर विशेष प्रभाव पड़ता है, जो कि गर्भाश्य और अंडाश्य के लिए अच्छा होता है। यही नहीं, अगर महिलाएं नियमित रूप से इस आसन को करती हैं, तो इससे उनकी प्रजनन प्रणाली में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व और इतिहास

मांसपेशियां मजबूत होती हैं

muscles pain

भूमि पाद मस्तकासन इस तरह किया जाता है, जिसमें सिर नीचे और कमरे से निचला हिस्सा ऊपर की ओर होता है। यही कारण है कि जब आप इस आसन को नियमित रूप से करते हैं, तो आपकी गर्दन, पीठ और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यही नहीं, इसकी मदद से रीढ़ की हड्डी को भी मजबूती मिलती है। इसके अलावा, यह आपको पीठ की सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: अपच, कब्ज, गैस और ठीक से पेट साफ न होने जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद है नौली क्रिया योग, जानें तरीका

पेट की समस्याएं होती हैं कम

भूमि पाद मस्तकासन की मदद से आप पेट से संबंधित समस्याओं से राहत पा सकते हैं। विशेषकर, अगर आपको पेट फूलना, एसिडिटी, सीने में समस्या जैसी जलन बनी रहती है, तो निश्चित तौर पर इस आसन को करें। इस आसन की मदद से आप शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आप इस आसन को जरूर करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है

भूमि पाद मस्तकासन करने से आप मन को संतुलित कर सकते हैं। दरअसल, रोजाना भूमि पाद मस्तकासन के अभ्यास से आपकी एकाग्रता बढ़ती है, याददाश्त बेहतर होती है और मानसिक-शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं इस तरह आप अपने इमोशंस को कंट्रोल करने में सक्षम होते हैं। विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि नियमित रूप से इस योगासन के अभ्यास से सोचने की प्रक्रिया बहुत स्पष्ट और सटीक हो जाती है। इसके अलावा, आप इस आसन के साथ-साथ अगर मेडिटेशन भी करेंगे, तो आपको दिमाग शांत रखने में मदद मिलेगी। तनाव कम होगा और अवसाद से भी खुद को दूर रख सकेंगे।

भूमि पाद मस्तकासन के अन्य फायदे

  • भूमि पाद मस्तकासन की मदद से शरीर लचीला होता है और मांसपेशियां टोंड होती हैं।
  • टखनों और पैरों की सूजन में सुधार होता है।
  • बवासीर के लक्षणों से आराम मिलता है।
  • यह थायराइड जैसी समस्याओं में भी यह मददगार साबित होता है।
  • चूंकि, भूमि पाद मस्तकासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, इस कारण बालों का झड़ना कम होता है और बालों को मजबूती भी मिलती है।

लेकिन, इस आसन को करने से पहले किसी योगाचार्य की मदद जरूर लें।  यदि आप उच्च रक्तचाप और गर्दन की कमजोरी से अस्वस्थ हैं तो यह अभ्यास आपके लिए उचित नहीं है इस अभ्यास को करते हुए यदि अगर तकलीफ हो, कोई बीमारी हो, तो इस आसन को कतई न करें। विशेषकर महिलाएं, इस आसन को करने से पहले एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

image credit: freepik

Read Next

International Yoga Day: शरीर को मजबूत बनाने के लिए रोज करें उड्डियान बंध आसन, जानें इसके फायदे और विधि

Disclaimer