शहद का सेवन जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है उतना त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। शहद में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। पारंपरिक चिकित्सा में त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के लिए शहद का बड़े स्तर पर प्रयोग किया है। एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद त्वचा की कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। यही कारण है कि ज्यादातर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में शहद को मुख्य सामग्री की तरह इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा पर शहद का प्रयोग कई तरह से किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी रात में चेहरे पर शहद लगाने के फायदे के बारे में सुना है? बिस्तर पर जाने से आधे घंटे पहले चेहरे शहद लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम आपको रात में चेहरे पर शहद लगाने के 5 फायदे बता रहे हैं।
रात को चेहरे पर शहद लगाने के फायदे (Benefits Of Applying Honey On Face At Night)
1. त्वचा में नमी को लॉक करता है
शहद त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। रात में चेहरे पर शहद लगाना ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह त्वचा में नमी को लोक करने में मददगार है, साथ ही आपको के सॉफ्ट और सपल त्वचा पाने में भी मदद करता है। शहद में मौजूद एंजाइम्स त्वचा में आसानी से प्रवेश कर जाता है, जिससे यह आपकी त्वचा को भीतर से मॉस्चारइज करता है। आप बिस्तर पर जाने से आधे घंटे पहले त्वचा पर शहद लगा सकते हैं, इसे 15-20 के लिए चेहरे पर छोड़े दें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
इसे भी पढें: मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा निखार
2. त्वचा को एक्सफोलिएट करता है
अगर आप रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाकर कुछ मिनट के लिए मसाज करते हैं, तो यह त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और आपकी त्वचा की रंगत को बेहतर बनाता है। आप शहद में बेकिंग सोडा मिलाकर भी त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं, थोड़ी देर के लिए चेहरे पर छोड़ दें, उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। यह आपको दमकती त्वचा पाने में मदद करेगा।
3. त्वचा की गहराई से सफाई करता है
अगर आप शहद में नारियल का तेल मिलाकर त्वचा पर अप्लाई करते हैं, तो यह त्वचा के रोम छिद्रों में जमा गंदगी को बाहर निकालता है। यह ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही झुर्रियों और महीन रेखाओं को भी कम करने में भी मदद करता है और आपकी त्वचा को टाइट करता है। 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।
ये भी देखें:
4. मुंहासों और दाग-धब्बों का रामबाण इलाज है
शहद एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह आपकी त्वचा पर जमा धूल-मिट्टी और हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करता है। यह मुहांसों की सूजन कम करने में मददगार है और त्वचा की रंगत में सुधार करता है। नियमित रूप से सोने से पहले त्वचा पर शहद लगाने से आपको कील-मुहांसों की समस्या से जल्द राहत पाने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढें: साबुन या फेसवॉश के बजाए धोएं बेसन से चेहरा, मिलेंगे ये 5 फायदे
5. सोरायसिस और एक्जिमा के उपचार में प्रभावी है
शहद के एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सोरायसिस और एक्जिमा जैसी स्थितियों के उपचार में बहुत लाभकारी हैं। त्वचा की इन स्थितियों से छुटकारा पाने के लिए आप शहद को सीधे त्वचा पर या एलोवेरा जेल मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। आप इसे रात भर के लिए भी त्वचा पर छोड़ सकते हैं और सुबह ठंडे पानी से धो लें।
All Image Source: Freepik.com