
Aloevera and Glycerin on Face in Hindi: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम सभी क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई महंगे ट्रीटमेंट लेता है, तो कोई तरह-तरह के घरेलू उपायों को आजमाता है। अगर आप भी घरेलू उपायों से ही अपनी खूबसूरती को निखारना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए दो इंग्रीडिएंट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हैं- एलोवेरा और ग्लिसरीन। वैसे तो कई लोग एलोवेरा और ग्लिसरीन को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन आप चाहें तो एलोवेरा और ग्लिसरीन को एक साथ मिक्स करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। चेहरे पर एलोवेरा और ग्लिसरीन लगाने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर एलोवेरा और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगाने के फायदों के बारे में-
चेहरे पर एलोवेरा और ग्लिसरीन लगाने के फायदे- Benefits of Applying Aloevera and Glycerin on Face in Hindi
1. फ्री रेडिकल्स से बचाए
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप चेहरे पर एलोवेरा और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगाएंगे, तो त्वचा को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। दरअसल, फ्री रेडिकल्स की वजह से त्वचा पर जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती हैं। ऐसे में आप झुर्रियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

2. त्वचा को मॉइश्चराइज करे
एलोवेरा और ग्लिसरीन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। अगर आप एलोवेरा और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे चेहरे पर नमी बनी रहेगी। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए एलोवेरा और ग्लिसरीन को मिलाकर लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे ड्राई, रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता है।
3. झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा दिलाए
एलोवेरा और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगाने से एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप इस पेस्ट को लगाएंगे, तो इससे झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके
4. त्वचा को मुलायम बनाए
एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में भी मदद करते हैं। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का रूखापन कम होगा और त्वचा चमकदार बनेगी। एलोवेरा और ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं।
5. दाग-धब्बों से निजात दिलाए
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो एलोवेरा और ग्लिसरीन को मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा और ग्लिसरीन चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा पर निखार आता है। त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में चेहरे पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, कई समस्याओं से होगा बचाव

चेहरे पर एलोवेरा और ग्लिसरीन कैसे लगाएं?- How to Apply Aloevera and Glycerin on Face
चेहरे पर एलोवेरा और ग्लिसरीन लगाना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें ग्लिसरीन मिलाएं और फिर चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम बनेगी। आप रोजाना इन दोनों को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version