बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आयुर्वेद के अनुसार सरसों का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बचपन से ही हम सभी बालों में सरसों का तेल लगाते आ रहे हैं। यह बालों के लिए एक बेहतरीन हेयर टॉनिक है। सरसों का तेल लगाने से बाल मजबूत और और शाइनी बनते हैं। सरसों के तेल में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, नियासिन जैसे बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते है। वहीं एलोवेरा एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी1, बी2, बी6, बी12 भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। अगर आप बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल मिलाकर लगाते हैं, तो यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने के 5 फायदे (Benefits Of Aloe Vera And Mustard Oil For Hair) और लगाने का तरीका।
बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने के फायदे- Benefits Of Aloe Vera And Mustard Oil For Hair In Hindi
1. रूसी से छुटकारा मिलता है
स्कैल्प पर एलोवेरा और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा और सरसों के तेल दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। स्कैल्प में नमी को लॉक करने में मदद करते हैं और रूसी को हटाते हैं।
इसे भी पढें: चावल के पानी से बनाएं शैम्पू, स्कैल्प रहेंगे हेल्दी और बाल बनेंगे शाइनी
2. डैमेज बालों से छुटकारा मिलता है
प्रदूषण, पोषण की कमी जैसे कारणों के चलते ड्राई, डैमेज और फ्रिजी हेयर की समस्या इन दिनों बहुत आम है। एलोवेरा और सरसों का पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये आपको बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं। डैमेज रिपेयर होती है, बालों में नमी बनी रहती है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है। यह मिश्रण बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।
3. बाल झड़ना बंद होते हैं
एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने से बालों के रोम को पोषण मिलता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह कॉम्बिनेशन आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना कम करता है।
4. स्कैल्प में एलर्जी से छुटकारा मिलता है
एलोवेरा और सरसों के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प में एलर्जी, खुजली और डैंड्रफ आदि को हटाने में सहायक हैं। यह सोरायसिस जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी मददगार है।
ये भी देखें:
5. बालों का बेहतर विकास होता है
एलोवेरा और सरसों का तेल दोनों को ही बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। दोनों का ही इस्तेमाल तेजी से बालों के विकास में सहायक है।
इसे भी पढें: बालों में हल्दी और दही लगाने के फायदे क्या हैं?
बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल कैसे लगाएं- How To Apply Aloe Vera And Mustard Oil On Hair In Hindi
बालों में एलोवेरा और सरसों के तेल का प्रयोग करना बहुत आसान है। आपको बस एलोवेरा जेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच सरसों तेल डालना है और इसे अच्छी तरह मिलाना है। इस पेस्ट और बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। कुछ मिनटों के लिए स्कैल्प की मालिश करें। इसे कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें, उसके बाद सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो इस पेस्ट को आप बालों पर रात भार के लिए भी छोड़ सकते हैं। आप सप्ताह में 2 बार इसे बालों पर लगा सकते हैं।
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version