हार्ट को हेल्दी रखता है एप्पल साइडेर विनेगर, जानें इसे डाइट में शामिल करने का तरीका

Benefits Of Apple Cider Vinegar For Heart Health: एप्पल साइडेर विनेगर का इस्तेमाल कई वर्षों से स्किन, बाल और बॉडी को हेल्दी बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके बारे में..  
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट को हेल्दी रखता है एप्पल साइडेर विनेगर, जानें इसे डाइट में शामिल करने का तरीका


Benefits Of Apple Cider Vinegar For Heart Health: सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई वर्षों से सेब के सिरके का इस्तेमाल डायबिटीज, वेट लॉस, स्किन और बालों से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए किया जा रहा है। इसमें एसिटिक एसिड और विटामिन बी और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब के सिरके का इस्तेमाल खाना पकाने, सलाद की ड्रेसिंग और पानी में मिलाकर पीने के लिया जा रहा है। जैसा की नाम से जाहिर होता है कि सेब का सिरका, सेब को फॉर्मेट करके बनाया जाता है। वैसे तो सेब के सिरके के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपकी हार्ट हेल्थ को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

हार्ट को हेल्दी रखता है एप्पल साइडर विनेगर- Benefits Of Apple Cider Vinegar For Heart Health 

ईरान के यज्द में शाहिद सदोगी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, सेब का सिरका पीने से ब्लड शुगर कम होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालर ब्लड प्रेशर को मैनेज करता है। शोध के अनुसार, रोजाना सेब के सिरके का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर हार्ट प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है। सेब के सिरके पर 12 सप्ताह तक चले शोध में यह बात सामने आई है कि इसका सेवन करने से  ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ेंः सिंगर Alka Yagnik को अचानक सुनाई देना हुआ बंद, बोलीं- मैं हुई रेयर न्यूरो डिसऑर्डर का शिकार

Apple Cider Vinegar For Heart Health: Here’s How You Can Lower Your Blood Pressure With This Acidic Drink

हार्ट हेल्थ के लिए क्यों फायदेमंद है सेब का सिरका?

सेब के सिरके में विटामिन बी, सी और सिट्रिक एसिड पाया जाता है। यह पाचन संबंधी समस्याएं जैसे की कब्ज, एसिडिटी और पेट के दर्द से राहत दिलाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को ट्रिगर करके हार्ट हेल्थ से छुटकारा दिलाते हैं। आइए जानते हैं हार्ट हेल्थ क्यों सेब का सिरका फायदेमंद है।

एसिटिक एसिड: सेब के सिरके में एसिटिक एसिड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। शोध के अनुसार, एसिटिक एसिड ब्लड सेल्स को आराम देने और शरीर में बहने वाले ब्लड फ्लो में सुधार करने में मदद कर सकता है। इस पोषक तत्व की वजह से धमनी की दीवारों पर दबाव कम हो सकता है। 

पोटेशियम: पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सेब के सिरके में सही मात्रा में पोटेशियम होता है, जो शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है। इसकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ेंः लिवर खराब कर सकती है पैरासिटामोल, डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी गोली खाना है सुरक्षित

एंटीऑक्सीडेंट: सेब के सिरके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से लड़ते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को मैनेज किया जा सकता है। 

All Image Credit : Freepik.com

 

Read Next

डायबिटीज के मरीजों को खाने के बीच में कितने घंटे का गैप रखना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS