सेहतमंद रहने के लिए घी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। कई भारतीयों के घरों में सब्जियों और दाल में घी का तड़का लगाया जाता है। घी के सेवन से आपको शारीरिक मजबूती मिलती है। घी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपकी सेहत को भी दुरुस्त करती है। इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह पाचन तंत्र और वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है। दाल में घी डालकर खाने से आपको हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याएं नहीं होती है। दाल में घी डालकर इसका सेवन आप कई रूपों में कर सकते हैं। हालांकि घी को गर्म करके खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। घी एक सैचुरेटेड फैट होता है। दरअसल तेल के मुकाबले में घी का स्मोक पाइंट कम होता है। जब भी सब्जी बनाते हुए या दाल में तड़का लगाते हुए घी को गर्म किया जाता है, तो तापमान निर्धारित सीमा से अधिक हो जाती है। जिसकी वजह से फैटी एसिड सेचुरेटेड हो जाता है और ये डिसइंटीग्रेटेड हो जाता है। इन सभी कारणों से घी के पोषक तत्वों में कमी आ सकती है। आइए जानते हैं कि दाल में घी डालकर खाने के क्या फायदे होते हैं।
दाल में घी डालकर खाने के फायदे
1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
दाल में घी डालकर खाने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है। दरअसल दाल में घी से तड़का लगाने से यह अन्य तेलों के मुकाबले पेट के लिए हल्का होता है। साथ ही यह आपको अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। यह मल त्याग में भी मददगार साबित हो सकता है।
2. हड्डियों के लिए उपयोगी
दाल में घी का तड़का लगाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। घी हड्डियों के विकास के लिए काफी उपयोगी होता है। यह जोड़ों में चिकनाई बढ़ाता है और कठोरता को कम करता है। घी में विटामिन ए, ई और डी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को सूजन और दर्द कम कर सकता है।
इसे भी पढे़ं- क्या है मटकी दाल?, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
घी के सेवन से आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। घी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को वायरल बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। यह गले की खांसी और सर्दी को भी ठीक कर सकता है।
4. हृदय समस्याओं में फायदेमंद
अगर आप घी को गर्म करके खाते हैं, तो इससे फैटी एसिड सेचुरेटेड हो जाता है। जिसकी वजह से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। लेकिन अगर आप दाल में घी ऊपर से डालकर खाते हैं, तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता है। दरअसल घी में अच्छा फैट पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे आप सुबह या दोपहर के खाने में रोटी में लगाकर या दाल में डालकर खा सकते हैं।
ध्यान रखें- घी खाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, तो आप दाल में घी डालकर खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है।
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version