Expert

त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए असरदार है जावित्री, जानें चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल

Javitri For Skin: शरीर के साथ त्वचा के लिए भी जावित्री फायदेमंद मानी जाती है। जानें इसे चेहरे पर कैसे लगा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए असरदार है जावित्री, जानें चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल


Is Javitri good for skin whitening: जावित्री भारतीय रसोई में पाई जाने वाला मसाला है। यह जायफल को ढकने वाली लाल रंग की झिल्ली होती है जिसे मेस भी कहा जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सर्दी-खांसी और पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। साथ ही, यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। चेहरे पर जावित्री के इस्तेमाल से त्वचा संबंधित कई समस्याओं से राहत मिलती है। आइये लेख में जानें त्वचा पर जावित्री कैसे इस्तेमाल करनी है। इस बारे में जानने के लिए हमने उज्जैन के लक्ष्मी क्लीनिक एंड मेडिकोज से बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ. महेंद्र लालवानी से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-07-31T062557.330

पहले जानें त्वचा के लिए जावित्री कैसे फायदेमंद है? Benefits of Javitri For Skin

आयुर्वेद में त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए जावित्री का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। जावित्री को दाग-धब्बे, मुंहासे, टैनिंग जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए असरदार माना जाता है। त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है। जावित्री एक प्राकृतिक मसाला है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन और इसे त्वचा में लगाने से त्वचा में सूजन कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढे़ं- जावित्री का सेवन किन समस्याओं में नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

चेहरे पर जावित्री कैसे इस्तेमाल करें? How To Use Javitri For Skin

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक चेहरे पर जावित्री कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं-

जावित्री पाउडर और शहद- Javitri and Honey

इसे चेहरे पर लगाने के लिए जावित्री पाउडर का इस्तेमाल करें। आधा चम्मच जावित्री पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को क्लीयर स्किन पर लगाएं। कम से कम 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

जावित्री और गुलाब जल- Javitri and Rose Water

जावित्री को गुलाब जल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। बाउल में एक चम्मच जावित्री पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग रहेगी। यह फेस मास्क स्किन की डलनेस और डार्क स्पॉट्स कम करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढे़ं- वजन घटाने में काफी फायदेमंद है जावित्री, एक्सपर्ट से जानें फायदे

जावित्री और दूध- Javitri and Milk

जावित्री को दूध और दही दोनों में मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। लेकिन दूध में मिलाकर यह ज्यादा फायदेमंद होती है। यह स्किन को क्लीन करने और ठंडक देने में मदद करती है। इस्तेमाल के लिए आपको जावित्री पाउडर को दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाना है। सूखने से सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।

एक्सपर्ट टिप

त्वचा पर जावित्री इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए जावित्री को कोहनी के पीछे थोड़ी मात्रा लगाएं और 24 घंटे तक इंतेजार करें। क्योंकि, इससे स्किन पर साइड इफेक्ट्स का पता चल जाता है। अगर आपको स्किन में रेडनेस, खुजली या जलन महसूस हो, तो इसे इस्तेमाल करने से बचें। सेंसिटिव स्किन वाले और जिन्हें पहले से त्वचा संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें अपनी त्वचा में कोई भी नया हर्बल प्रोडक्ट शामिल करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

त्वचा के लिए जावित्री का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। जावित्री को दाग-धब्बे, मुंहासे, टैनिंग जैसी समस्याएं दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे चेहरे पर कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे फेस मास्क बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। जावित्री को शहद के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

 

Read Next

चेहरे के ओपन पोर्स से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय और पाएं ग्लास स्किन!

Disclaimer

TAGS