Pomegranate Seed Oil benefits for skin: अनार का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अनार में आयरन समेत कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। कहा भी जाता है कि रोजाना अनार खाने से आप हमेशा फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं। अनार न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसके अलावा आपको बता दें कि अनार के बीजों का तेल भी स्किन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। आप अनार के बीजों के तेल को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं, स्किन से जुड़ी समस्याओं को मिटा सकते हैं। दरअसल, अनार के बीजों के तेल में ओमेगा फैटी एसिड पाए जाते हैं। यह सनबर्न, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है। तो चलिए, जानते हैं स्किन के लिए अनार के बीजों के फायदों के बारे में (Pomegranate Seed Oil benefits for skin in hindi)-
स्किन के लिए अनार के बीजों के फायदे- Pomegranate Seed Oil Benefits for Skin in Hindi
1. एक्ने और मुहांसों को ठीक करे
अगर आपके चेहरे पर एक्ने या मुहांसे हो गए हैं, तो आप अनार के बीजों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। अनार के बीजों का तेल चेहरे से एक्ने और मुहांसों को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर आप दिन में 1-2 बार अपने चेहरे पर अनार का तेल लगाएंगे, तो इससे स्किन से मुहांसों को मिटाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - सॉफ्ट, ग्लोइंग और एक्ने-फ्री स्किन के लिए इन 3 तरीकों से करें अनार का इस्तेमाल
2. झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाए
अगर आपके चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां या फाइन लाइंस पड़ गए हैं, तो भी अनार के बीजों का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। अनार के बीजों का तेल कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे उम्र बढ़ने का प्रभाव कम होता है। नियमित रूप से चेहरे पर अनार के बीजों का तेल लगाने से झुर्रियों और फाइन लाइंस से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
3. चेहरे की पफीनेस को कम करे
कई बार चेहरे पर पफीनेस सी नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरा सूजा हुआ दिखता है। खासकर, सुबह उठने के बाद चेहरे पर पफीनेस नजर आती है। चेहरे की पफीनेस को कम करने के लिए भी आप अनार के बीजों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। अनार के बीजों के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे चेहरे की पफीनेस कम होने लगती है।
इसे भी बढ़ें - चेहरे की ढीली-ढाली त्वचा में कसावट लाने और झुर्रियों को मिटाने के लिए घर पर बनाएं अनार का स्किन टोनर
4. चेहरे की चमक बढ़ाए
अगर आपकी स्किन डल, रूखी और बेजान हो गई है, तो आप अपने चेहरे पर अनार के बीजों के तेल को अप्लाई कर सकते हैं। अनार के बीजों के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन में निखार लाने का काम कर सकता है। अनार के बीजों का तेल लगाने से आपके चेहरे से दाग धब्बे रिमूव होंगे, साथ ही त्वचा खूबसूरत और मुलायम भी बनेगी।
5. स्किन को हाइड्रेट करे
सर्दियों में स्किन रूखी और ड्राई हो जाती है। ऐसे में आप अनार के बीजों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। अनार के बीजों का तेल लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है और स्किन में निखार भी आता है। अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी आप अनार के बीजों के तेल को अप्लाई कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version