
चमगादड़ कई बार इंसानों के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं। दरअसल, चमगादड़ से इंसानों में भी वायरस फैल सकता है, जो इंसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में कई बार इंसानों में भी यह वायरस बुरी तरह फैल सकता है और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
इंसानों के लिए बन सकता है खतरा
शिकागो विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक चमगादड़ में ऐसे वायरस पाए जाते हैं, जो उनके संपर्क में आने से इंसानों में भी फैल सकता है। ऐसे में ये स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ ही जान का खतरा भी बन सकता है। इस अध्यन में बताया गया कि अन्य जानवरों में भी चमगादड़ों के जरिए इस वायरस के फैलने की आशंका रहती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इसलिए इंसानों को चमगादड़ों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - निपाह वायरस मामले में नया खुलासा, चमगादड़ नहीं हैं वायरस फैलने की वजह
चमगादड़ों के जरिए भी फैला था कोरोना वायरस
साल 2019 में दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी के पीछे भी चमगादड़ों को जिम्मेदार पाया गया था। दरअसल, चीन में चमगादड़ से ही इंसानों में कोरोना के लक्षण फैलने की बात कही जा रही हैं। इसपर हुई स्टडी के मुताबिक कोरोना वायरस और चमगादड़ एकसाथ विकसित हो रहे थे, जिसके बाद यह वायरस चमगादड़ों के जरिए इंसानों में फैलकर लोगों के लिए इतना घातक साबित हो रहा है।

वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह
इसपर रिसर्च करने के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि अन्य जीव-जंतुओं से फैलकर अगर वायरस चमगादड़ों में आता है तो ऐसे में इंसानों को कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में चमगादड़ों पर कई परिक्षण किए जाते हैं, जिनमें ये साबित होता है कि इनमें वायरस फैलने का खतरा अधिक होता है, जिससे इंसान को भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। चीन में चमगादड़ों द्वारा फैले कुछ वायरस की पुष्टि की जा चुकी हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version